
IAS officer and writer Niaz Ahmed Khan will change his name: मध्य प्रदेश के चर्चित IAS अधिकारी नियाज़ अहमद खान एक बार फिर चर्चा में हैं, इस बार उनकी चर्चा उनकी कोई किताब, उपन्यास या फिर उनका कोई ट्वीट नहीं है बल्कि उनका नाम है, इसकी वजह ये है कि नियाज़ अहमद ने अपना नाम बदलने का फैसला किया है, एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ के एडिटर इन चीफ वीरेंद्र शर्मा से बात करते हुए उन्होंने इसकी वजह बताई है।
IAS नियाज़ अहमद खान ब्राह्मण द ग्रेट के कारण बहुत चर्चा में रहे हैं
वार अगेंस्ट कलियुग, मैं भी कभी भगवान था, बी रेडी टू डाई, तलाक तलाक तलाक जैसी किताबें और उपन्यास लिखने वाले मप्र के IAS अधिकारी नियाज़ अहमद खान पिछले दिनों लिखी उनकी किताब ब्राह्मण द ग्रेट के कारण बहुत चर्चा में आये, वे सम सामयिक मुद्दों पर मुखर होकर अपनी राय रखते हैं, सनातन धर्म की अच्छाई हो या फिर इस्लाम की कुरीतियां नियाज़ अहमद ने हमेशा सोशल मीडिया पर निडर होकर अपनी बात रखी है जिसके कारण वे बहुत आलोचना का शिकार होते रहे हैं, अब वे अपना नाम बदलने जा रहे हैं।
एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ को बताई नाम बदलने की बड़ी वजह
दरअसल लेखक, उपन्यासकार नियाज़ अहमद खान अपना पेन नाम जिसे उप नाम भी कहा जाता है अब वो उपयोग में लाने वाले हैं उन्होंने X पर इसका उपयोग करना भी शुरू कर दिया है, एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ के एडिटर इन चीफ वीरेंद्र शर्मा से बात करते हुए उन्होंने इसकी एक बहुत बड़ी वजह बताई, IAS नियाज़ अहमद खान ने बताया कि मेरे नाम के साथ लगा सरनेम खान ही मेरी परेशानी का सबब है, खान सरनेम के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेरी किताबों की बिक्री बहुत प्रभावित हो रही है।
नाना का दिया नाम MAIKAN A होगा लेखक नियाज़ अहमद खान की पहचान
उन्होंने बताया कि केवल भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में इस्लामोफोबिया है लोग हिन्दू मुसलमान, क्रिश्चियन मुसलमान कर रहे हैं इसके पीछे की बड़ी वजह मुसलमानों का आतंकवाद से जुड़ा होना है इसलिए मैं खान सरनेम से तौबा कर रहा हूँ, अब से साहित्य जगत में MAIKAN A नाम से जाना जाऊंगा, IAS नियाज़ अहमद खान ने बताया कि MAIKAN A नाम उन्हें उनके नाना द्वारा बचपन में दिया गया pet name है। अब से उनकी नई किताबें और उपन्यास MAIKAN A नाम से आएंगे और वे पुराने उपन्यास और किताबों में भी यही नाम बदलेंगे।
नाम बदलेंगे आईएएस नियाज़ अहमद!
किताब की बिक्री को पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव के चलते लिया फैसला#niyazamhedkhan @saifasa @VirendraSharmaG #Khan pic.twitter.com/Plz1Jm9vwG
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) October 3, 2024
https://twitter.com/saifasa/status/1841659168346014108
https://twitter.com/saifasa/status/1841657600158412997
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

