MP में IAS अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के कलेक्टर बदले

MP में IAS अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के कलेक्टर बदले

भोपाल| कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच एक बार मध्य प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी की गई है| राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा Indian Administrative Service के कई अधिकारियों को इधर से उधर किया है, कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं | सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार रात को तबादला (Transfer) आदेश जारी किये हैं| कवींद्र कियावत को कल्‍पना श्रीवास्‍तव की जगह भोपाल संभाग का कमिश्‍नर बनाया गया है। कल्‍पना श्रीवास्‍तव को अब प्रमुख सचिव बना दिया गया है। छिंदवाड़ा, सिवनी और बुरहानपुर जिले के कलेक्टर बदले गए हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews