IAS Transfer : MP में आईएएस अधिकारियों के तबादलें, मिली नवीन पदस्थापना, यहां देखें लिस्ट

IAS transfer

MP IAS Transfer 2023 : चुनावी साल में मध्यप्रदेश में आईएएस-आईपीएस समेत अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों का दौर जारी है। आए दिन आईएएस-आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश शासन ने एक बार फिर आज सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसके तहत दो आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

जानिए किसको कहां भेजा

>> मंदसौर कलेक्टर गौतम सिंह (2011) को हटाकर मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल में उप सचिव बनाया गया है।
>> अपर कलेक्टर जिला भोपाल तथा प्रशासक, मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल दिलीप कुमार यादव को हटाकर मंदसौर कलेक्टर बनाया गया है।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”429848″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews