
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक अफसरोंं के तबादले किए हैं। पांच अफसरों को इधर से उधर किया गया है। 2014 बैच के लोकेश कुमार रामचंद्र सीईओ हरदा को गुना का अपर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, दिलीप कुमार यादव को हरदा का सीईओ बनाया गया है।

