बिजली कंपनी कर्मचारी बनकर धोखा देने वालों की करें पहचान, मोबाइल में डाउनलोड करें शासन का ये ऐप

उपभोक्ता अब उपाय के माध्यम से कंपनी के अधिकृत कर्मचारी की पहचान हेतु उससे कर्मचारी नंबर पूछकर उपाय एप के एम्पलाई वेरिफिकेशन फीचर के माध्यम से देख सकेंगे और अनधिकृत व्यक्ति तथा जालसाजों द्वारा बिजली कार्मिक बनकर किये जाने वाले धोखे से भी बच सकेंगे।  
electricity news

electricity news

बिजली कंपनी अधिकारियों के ये शिकायतें कई बार मिलती हैं कि उनके यहाँ से आये कर्मचारी ने उपभोक्ता से अभद्रता की, उनसे रिश्वत मांगी, मीटर खोलने की धमकी दी आदि, लेकिन अधिकांश मामलों में सामने आया कि वो कर्मचारी बिजली कंपनी का था ही नहीं वोकिसी प्राइवेट ठेकेदार का व्यक्ति था और उसे ऐसा करने का अधिकार नहीं था इसलिए अब कंपनी ने नई व्यवस्था शुरू की है जिसके माध्यम से पता चल सकेगा कि आपके यहाँ आया व्यक्ति बिजली कंपनी का अधिकृत व्यक्ति है या नहीं बस आपको अपने मोबाइल फोन में एक ऐप डाउनलोड करना होगा।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उसके कार्यक्षेत्र भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं कोअनेक सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करारहीहै। कंपनी ने बिजली उपभोक्ता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए और शिकायतों को देखते हुए कंपनी के उपाय ऐप को अपग्रेड कर दिया है। इस ऐप के माध्यम से अब उपभोक्ता बिजली कंपनी के अधिकृत कर्मचारी की पहचान कर सकेगा।

उपाय ऐप पर उपभोक्ताओं के लिए ये सुविधाएँ 

कंपनी ने उपाय ऐप को अपग्रेड कर समग्र आईडी के साथ ही पैन कार्ड के माध्यम से भी ई-केवायसी करने की सुविधा उपलब्ध करवाई है। इसमें उपभोक्ता परिसरों में स्थापित स्मार्ट मीटर में बिजली खपत की जानकारी को देखने के साथ ही बिजली रीडिंग, बिलिंग, चेकिंग और अन्य बिजली संबंधी कार्यवाही के लिए उपभोक्ता परिसर में आने वाले बिजली कार्मिकों की पहचान हेतु एम्पलाई वेरिफिकेशन संबंधी फीचर भी उपलब्ध कराया है।

उपाय ऐप  को बिजली कंपनी ने किया अपग्रेड 

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने कहा है कि बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति और उपभोक्ता सेवाएं प्रदान करना कंपनी का प्राथमिक दायित्व है और इसी क्रम में कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उपाय ऐप को अपग्रेड किया गया है।

गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें उपाय ऐप

अपग्रेडेशन के बाद उपभोक्ता अब आसानी से अपने बिजली बिलों के भुगतान के साथ ही कनेक्शन संबंधी अन्य सेवाओं जिनमें  बिल भुगतान, नवीन कनेक्शन आवेदन, बिल कंप्लेंट, पॉवर कंप्लेंट, कंप्लेंट स्टेट्स, बिल कैल्कुलेटर, बिजली चोरी की सूचना (इनफॉर्मर स्कीम), नेट मीटरिंग (सोलर रूफटॉप), विजिलेंस बिल भुगतान, ई-केवायसी, स्मार्ट मीटर खपत विवरण जैसी अनेक सुविधाओं का लाभ अब एक ही प्लेटफॉर्म पर उठा सकेंगे। कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है वे गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध उपाय ऐप को डाउनलोड कर बिजली संबंधी सेवाओं का लाभ उठाएं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews