अगर आपकी कार में नहीं है डस्टबिन तो भरना पड़ेगा जुर्माना

अगर आपकी कार में नहीं है डस्टबिन तो भरना पड़ेगा जुर्माना

भोपाल।

अब कार-जीप सहित सभी चौपहिया वाहनों में डस्टबिन रखना अनिवार्य होगा. अगर कार में डस्टबिन नहीं होगा, तो नगर निगम द्वारा स्पॉट फाइन किया जाएगा. जल्द ही नगर निगम एक अभियान चलाकर इस व्यवस्था की जांच करेगी. स्वच्छता के मामले में भोपाल को नंबर बनाने के लिए यह पूरी कवायद की जा रही है. इसकी शुरूआत बैरागढ़ से की गई है. 

नगर निगम ने बैरागढ़ क्षेत्र में बोरवेन क्लब के सहयोग से कार चालकों को मुख्य मार्ग पर रोककर डस्टबिन बांटे. साथ ही कार चालको और मालिकों को स्वस्छता को लेकर जागरूक भी किया. उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुधरा रखने में सभी के सहयोग की जरूरत है. कई बार कार में लोग खाद्य पदार्थ, पान, बीडी, गुटखा आदि का सेवन कर खाली पाउच, प्लास्टिक समेत दूसरी गंदगी सड़क पर फेंक देते हैं. यदि कार में डस्टबिन रखा होगा तो इस प्रकार से कचरा व गंदगी फैलने से बचा जा सकेगा. 

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि यदि कोई डस्टबिन कार में नहीं रखता है, तो उसके खिलाफ स्पॉट फाइन किया जाएगा. इस बात की नियमित जांच की जाएगी की चार पहिया वाहनों में डस्टबिन है या नहीं. उम्मीद है कि निगम की इस नई कवायद को शहर के लोग सकारात्मक रूप में लेंगे और इस नई पहल से शहर की सफाई व्यवस्था में गुणात्मक सुधार आ सकेगा.

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews