
Arrest
BHOPAL NEWS : ग्वालियर जिले के सिटी सेंटर इलाके में मानव अधिकार का संरक्षण करने की आड़ में वसूली करने वाली गैंग द्वारा ब्यूटी पार्लर के संचालक को धमकी देने एवं रूपयें की मांग करने का मामला सामने आया है।
मामला दर्ज
इस संबंध में यूनिवर्सिटी थाना पुलिस द्वारा एफआइआर दर्ज की जा चुकी है एवं गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ लिया गया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर से मामले की जांच कराकर आरोपियों द्वारा उपयोगिता संस्था के दस्तावेज पहचान पत्र और उनके आधार पर शासन की ओर से कार्य करने के अधिकार के सम्बन्ध में 15 दिनों में स्पष्ट प्रतिवेदन मांगा है।
