
भोपाल, ब्यूरो रिपोर्ट। अवैध शराब तस्करों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि होटल पुखराज के बाहर कबाड़ के सामान के साथ एक ट्रक में शराब की तस्करी की जाने वाली है। बता दें कि पुखराज होटल के मालिक सरताज सिंह पूर्व मंत्री हैं। पुखराज होटल से सोम डिस्टलरीज ग्रुप के एमपी नगर स्थित डबलिन बार में 20 पेटी अवैध बियर ले जाई जा रही थी। सोम डिस्टलरीज के मालिक अजय अरोरा और जगदीश अरोरा ईडी द्वारा 30 करोड़ की टैक्स चोरी के केस में डेढ़ महीने की गिरफ्तारी के बाद हाल में जमानत पर रिहा हुआ हैं।
आबकारी विभाग ट्रक से करीब 45 हजार की अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा की गई। अब उनके द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

