कमलनाथ कैबिनेट की अहम बैठक सम्पन्न, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

kamalnath-Cabinet-meeting-Approval-of-obc-reservation-and-these-proposal-

भोपाल।सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ की अहम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।बैठक में मध्य प्रदेश में 3 नए जिले के गठन को मंजूरी दी है। इसके तहत मैहर,चाचौड़ा और नागदा तहसील को जिला बनाने को मंजूरी दी गई।मैहर, नागदा और चाचौड़ा को जिला बनाने के पीछे कमलनाथ का बड़ा मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। मध्य प्रदेश में अब 55 जिले हो गए। कमलनाथ कैबिनेट की 3 दिन में यह दूसरी बार कैबिनेट बैठक थी। इससे पहले रविवार को कैबिनेट की बैठक में संवैधानिक पदों पर नियुक्तियां और कर्मचारियों के डीए बढ़ाए जाने को लेकर फैसला लिया गया था। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है।

दरअसल,  बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने मैहर को जिला बनाने की मुख्यमंत्री से मांग की थी।कई बार इसको लेकर त्रिपाठी मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने सीएम हाउस भी पहुंचे थे। और बीते कई दिनों से वे लगातार उनके संपर्क में रहे । माना जा रहा है भाजपा के विधायक को साधने के लिए कमलनाथ सरकार ने ये दांव खेला है। वही कांग्रेस के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विधायक भाई लक्ष्मण सिंह ने चाचौड़ा को जिला बनाने की मांग की थी। इसके लिए वे कई दिनों से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर बैठे थे।बीते दिनों उन्होंने पर्वत की परिक्रमा भी की थी।कही ना कही लक्ष्मण की इस मांग को पूरा कर कमलनाथ ने उन्हें मनाने की कोशिश की है।वही उज्जैन से विधायक दिलीप सिंह गुर्जर ने नागदा को जिला बनाने की मांग की थी।

इसके अलावा एक फीसदी स्टांप शुल्क से छूट देने के मामले के डिफर कर दिया गया। इसमें खुद स्टांप खरीदते और रजिस्ट्री कराने पर छूट देने का प्रस्ताव था।वहीं, सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार न्यायालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। पहले चरण में जबलपुर के कोर्ट में कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा- मुख्यमंत्री पेयजल योजना,  सरदार सरोवर परियोजना समेत अन्य मुद्दों पर भी जरूरी फैसले लिए गए। कर्मचारियों की मांगों के लिए मंत्रियों की कमेटी को अगली कैबिनेट में रखा जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews