MP School: छात्रों के लिए जरूरी खबर, जुलाई से होगा कक्षा 9 कक्षा का नामांकन, जानें नियम

mp school

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board MPBSE) के छात्रों के लिए जरूरी खबर है।मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रवेश नीति 2022-23 के तहत प्रदेश के स्कूलों में कक्षा 9वीं के छात्रों का नामाकंन 15 जुलाई से शुरू होगा, जो 30 सितंबर तक चलेगा। खास बात ये है कि 9वीं के नामांकन के आधार पर ही विद्यार्थी 10वीं की परीक्षा का फार्म भर सकेंगे, जिसकी डेट 15 जुलाई से 30 सितंबर तक है।

यह भी पढे.. कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत, 548 करोड़ जारी, खाते में आएगी इतनी सैलरी और पेंशन

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रवेश नीति 2022-23 में इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए संस्था प्राचार्यों को निर्देश दिए गए है कि वे प्रवेश देते समय ही विद्यार्थी के सभी दस्तावेजों की जांच पूर्ण रूप से कर लें।वही नई नीति के तहत अन्य बोर्ड के छात्रों को भी ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड करना होंगे, ऐसे में इन छात्रों के दस्तावेजों की भी पूर्ण रूप से जांच की जाए। वहीं इस बार विद्यार्थियों का डाटा समग्र आइडी से जोड़ा जाएगा।

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रवेश नीति 2022-23के अनुसार, सत्र 2022-23 के लिए परीक्षा फार्म और नामांकन फार्म भरने की अंतिम तिथि के 7 दिन के बाद हर परीक्षार्थी का डमी प्रवेश-पत्र और नामांकन कार्ड ऑनलाइन दिया जाएगा। हर छात्रों को डमी प्रवेश-पत्र और नामांकन कार्ड डाउनलोड कर देने की जिम्मेदारी संस्था प्राचार्य की होगी।

यह भी पढे.. MPPSC 2021: कश्मीर वाले सवाल पर बोले गृह मंत्री, 2 लोगों को आयोग ने भेजा नोटिस, कार्रवाई के निर्देश

इसके अलावा डमी प्रवेश-पत्र और नामांकन कार्ड जारी होने के बाद प्राचार्य की यह जिम्मेदारी होगी कि वह सुनिश्चित करें कि यदि कोई त्रुटि है, तो उसे नियत अवधि में आनलाइन संशोधन कर घोषणा-पत्र अपलोड किया जाए। जिन संस्थाओं द्वारा आनलाइन घोषणा पत्र अपलोड नहीं किया जाएगा, वे प्रवेश पत्र व नामांकन फार्म डाउनलोड नहीं कर सकेंगी। मंडल द्वारा प्रवेश-पत्र जारी करने के बाद परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार का विषय संशोधन मान्य नहीं किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews