राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, जल्दी पूरा कर लें ये काम, वरना राशन मिलना हो जाएगा बंद, ekyc पर अपडेट

राशन कार्ड ekyc यानि Know Your Customer को कराने के पीछे वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है। ekyc प्रक्रिया को पूरा करने से केवल उनको लाभ मिलेगा जो पात्र हैं।
ration card holder benefit

राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर है। केन्द्र सरकार ने राशन लेने वाले सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवायसी अनिवार्य कर दिया  है ऐसे में जिन भी धारकों ने अबतक ईकेवायसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है वे 15 जून तक इसे पूरा कर लें अन्यथा राशन कार्ड से नाम कट सकता है और अगले महीने  से राशन मिलना बंद हो जाएगा। शासन ने ई-केवायसी की सुविधा को आसान बनाने के लिए  “मेरा ई-केवायसी’’ एप लॉन्च किया हुआ है जिसकी मदद से घर बैठे ही अपना ekyc कर सकते हैं

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जानकारी दी है कि पीडीएस से राशन सामग्री लेने वाले हितग्राही को ई-केवायसी कराने के लिये कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है। वह अपने एंड्रायड फोन पर “मेरा ई-केवायसी’’ एप को डाउनलोड कर अपने फेस वेरिफिकेशन के माध्यम से ई-केवायसी कर सकता है। वृद्ध हितग्राही एवं बच्चों की ई-केवायसी भी इस एप से कर सकते हैं।

अब तक 8 लाख से अधिक हितग्राहियों ने किया “मेरा ई-केवायसी’’ एप का उपयोग 

मंत्री राजपूत ने बताया है कि परिवार के किसी एक सदस्य के मोबाइल से ही सभी सदस्यों की फेस ई-केवायसी की जा सकती है। साथ ही मध्य प्रदेश से बाहर गये हितग्राही किसी भी प्रदेश में इस एप पर अपना ई-केवायसी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल, 2025 से अब तक 8 लाख से अधिक हितग्राहियों ने इस सुविधा का लाभ लेकर घर बैठे अपनी ई-केवायसी करायी है तथा बिना किसी समस्या के राशन प्राप्त कर रहे हैं।

15 जून तक घर बैठे अपने मोबाइल फोन पर करा लें  ई-केवायसी

खाद्य मंत्री ने आग्रह किया कि सरकार राशन प्राप्त करने वाले ऐसे सभी हितग्राही, जिन्होंने अब तक अपनी ई-केवायसी नहीं करायी है, वे 15 जून तक घर बैठे अपने मोबाइल फोन पर ही अपना ई-केवायसी कर लें, जिससे आगामी माहों में आपको बिना किसी बाधा के राशन प्राप्त हो सके।

ऐसे कर सकते हैं मोबाइल से ekyc 

  • उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन पर प्लेस्टोर से मेरा ई-केवायसी एप को https://tinyurl.com/294xckzm लिंक से डाउनलोड करें
  • इसके बाद Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.uidai.facerd से फेस आईडी डाउनलोड करें।
  • इतना करने के बाद एप पर दाहिनी ओर ऊपर तीन छोटे बिन्दु दिखाई देंगे उस पर क्लिक करके हितग्राही अपनी सुविधा अनुसार भाषा का चयन करें। राज्य चयन के विकल्प में मध्य प्रदेश को चुने।
  • राज्य का चयन करने के बाद एप पर लोकेशन पूछी जाएगी फिर लोकेशन वेरीफाई विकल्प पर क्लिक करें
  • लोकेशन वेरिफिकेशन के बाद जिस हितग्राही का ई-केवायसी करना है, उसका आधार कार्ड देखकर सही आधार नम्बर मोबाइल एप में दिए गए स्थान पर दर्ज करें।
  • आधार नंबर डालकर ओटीपी जनरेट करने के विकल्प पर क्लिक करें। हितग्राही के आधार नम्बर से लिंक मोबाइल   पर एक 6 अंकों का ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे एप पर दर्ज करें।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद उसके नीचे दिखाया गया केप्चा कोड दर्ज करें। इसके बाद जमा करें विकल्प पर क्लिक करें।

ऐसे पूरी होगी फेस ई-केवायसी प्रक्रिया 

  • केप्चा कोड दर्ज करने के बाद एक पेज खुलेगा जिसमें लाभार्थी का नाम, आधार नम्बर के अंतिम 04 अंक आदि विवरण मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसके नीचे फेस ई-केवायसी विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने पर हितग्राही की ईकेवायसी करने संबंधी सहमति की घोषणा दिखाई देगी, जिसमें ‘स्वीकृत’ (Accept) विकल्प पर क्लिक करना होगा इसके बाद मोबाइल फोन का फ्रन्ट कैमरा (सैल्फी मोड) चालू होगा।
  • जिस हितग्राही का ई-केवायसी किया जाना है, उसका चेहरा मोबाइल कैमरा के सामने करें।
  • इस बात का ध्यान रखा जाए कि मोबाइल फोन कैमरा में चेहरा जिस गोले के अंदर दिखाया जा रहा है, उसका रंग हरा हो जाये। इसके बाद हितग्राही को अपनी पलकों को कैमरे के सामने दो बार झपकाना होगा।
  • ई-केवायसी सफल होने पर मोबाइल फोन की स्क्रीन पर ई-केवायसी सफल का संदेश दिखेगा। जिसका अर्थ होगा कि आपकी ई-केवायसी प्रक्रिया पूरी हो गई है।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews