विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, PG में एडमिशन लेने के लिए पास करना होगी CUET परीक्षा, ये है आवेदन की अंतिम तारीख

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार, स्नातक डिग्री उत्तीर्ण विद्यार्थी अपने मेजर या माइनर विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए पात्र होंगे हालांकि, इसके लिए विद्यार्थियों को संबंधित विषय में सीयूईटी अथवा विश्वविद्यालय-स्तरीय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।
mp college

जो विद्यार्थी स्नातकोत्तर यानि PG में एडमिशन लेना चाहते हैं उनके लिए ये महत्वपूर्ण खबर है, उनके लिए अब नए नियम लागू हो चुके हैं, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अब उन्हें पीजी में एडमिशन लेने के लिए सीयूईटी परीक्षा पास करनी होगी, राज्य शासन ने इसके लिए एडमिशन प्रक्रिया जारी कर दी है।

शैक्षणिक सत्र 2026–27 में स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाओं में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG) परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुसार, सीयूईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश मिलेगा।

NTA ने जारी किये दिशा निर्देश 

उच्च शिक्षा विभाग के मुताबिक स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए सीयूईटी परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। वर्तमान में विद्यार्थियों के पास आवेदन करने के लिए केवल एक सप्‍ताह का समय शेष है। आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी। इस संबंध में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के पत्र के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं।

CUET पास किये बिना नहीं मिलेगा एडमिशन 

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार, स्नातक डिग्री उत्तीर्ण विद्यार्थी अपने मेजर या माइनर विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए पात्र होंगे। हालांकि, इसके लिए विद्यार्थियों को संबंधित विषय में सीयूईटी अथवा विश्वविद्यालय-स्तरीय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात ही प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकेगी।

CUET-PG परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 14 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)
  • आवेदन में संशोधन की तारीख: 18 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)

विद्यार्थी https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ अथवा https://www.nta.ac.in/ वेबसाइट पर जाकर आवेदन एवं परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews