जबलपुर जिला अस्पताल में नसबंदी के बाद भी तीसरी बार मां बनी गरीब महिला, आयोग ने जारी किया CMHO को नोटिस जारी

महिला बेहद गरीब परिवार से है, तीसरी बार गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में वह इस बात से अनभिज्ञ थी, उसे लगा वह आपरेशन करवा चुकी है, ऐसे में गर्भ ठहरना अब मुमकिन नहीं,
Sterilization failure at Jabalpur District Hospital

Commission issues notice to CMHO

जबलपुर में डॉक्टर्स की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है, दरअसल यहाँ जिला चिकित्सालय में एक महिला की नसबंदी की गई। उसके बावजूद महिला तीसरी बार माँ बन गई। मामला राज्य मानव अधिकार आयोग तक पहुंचा है।

जिला चिकित्सालय में हुई थी नसबंदी 

जबलपुर जिले में जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों की लापरवाही से एक गरीब महिला की नसबंदी के बाद भी तीसरी बार मां बनने का मामला सामने आया है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण महिला ने जिला चिकित्सालय में नसबंदी कराई थी। नसबंदी के कुछ समय बाद उन्हें दोबारा गर्भ ठहरने का अहसास हुआ। जब महिला ने स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराई तो गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

आयोग ने लिया संज्ञान-जारी किया नोटिस 

मामले की जानकारी राज्य मानव अधिकार आयोग तक पहुंची, जिसके बाद संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी, जबलपुर से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews