10वीं और 12वीं की परीक्षा का मूल्यांकन शुरू, घर बैठे जांचेंगे शिक्षक

10वीं और 12वीं की परीक्षा का मूल्यांकन शुरू, घर बैठे जांचेंगे शिक्षक

भोपाल| कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए माध्यमिक शिक्षक मंडल बोर्ड भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शिक्षकों से घर पर ही करवाया जा रहा है। मूल्यांकन का यह कार्य गृह मूल्यांकन प्रक्रिया से कराया जायेगा, यानि शिक्षक घर पर ही कॉपी जांचेंगे। इसके लिए बोर्ड ने नई व्यवस्था की है। शिक्षकों को स्टीकर लगी हुई कॉपियां दी जा रही है और शिक्षक इन स्टीकर को हटा नहीं पाएंगे।

बोर्ड परीक्षा परिणाम में देरी न हो, इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा प्रथम चरण के मूल्यांकन को लेकर नए निर्देश दिए। लॉक डाउन में शिक्षक घर बैठकर ही कॉपियां चेक करेंगे| lशिक्षक भले ही घर पर कॉपियां चेक करेंगे लेकिन परीक्षा की गोपनीयत बनाए रखने के लिए उन्हें स्टीकर लगी हुई कॉपियां दी जा रही है। इस वजह से वे कॉपी में विद्यार्थी का रोल नंबर नहीं देख पाएंगे। इतना ही नहीं शिक्षकों को उस विषय के नंबर मूल्यांकन केंद्र पर डिप्टी हेड के सामने भरना होंगे।

किसी काॅपी के स्टीकर से छेड़छाड़ दिखाई देगी तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई हाेगी। केंद्र से शिक्षक बड़े बोरियों में कॉपियों के बंडल रखकर ले गए। करीब 28 साल बाद ऐसा माैका आया जब बाेर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शिक्षक अपने घर पर कर रहे हैं।

बता दें कि मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अधूरी ही रह गई थी। 10वीं के जहां 2 पेपर रह गए थे, वहीं 12वीं के 4 से 5 विषयों की परीक्षाएं नहीं हो पाई थी। इसके बाद बोर्ड ने केवल महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा लेने की घोषणा की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews