‘ऑनलाइन मोड’ में होंगे तकनीकी कॉलेज के एग्जाम, सीएम ने किया ट्वीट

‘ऑनलाइन मोड’ में होंगे तकनीकी कॉलेज के एग्जाम, सीएम ने किया ट्वीट

भोपाल| मध्य प्रदेश में तकनीकी कॉलेजों की परीक्षाओं (Technical college exams) का एलान कर दिया गया है| अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा 24 अगस्त से 14 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से ली जाएगी। वही जो छात्र ऑनलाइन परीक्षा (Online Exam) में सम्मिलित होने में असमर्थ रहेंगे उनके लिए बाद में विशेष परीक्षा का आयोजन भी किया गया है। जिसके लिए तारीख की घोषणा की जा चुकी है। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने ट्वीट किया है|

मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर लिखा-“प्रदेश के मेरे विद्यार्थी साथियों, #COVID19 संक्रमण को लेकर सरकार सजग है। सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है, सावधानी का पालन किया जा रहा है। हमने आपके हित में प्रदेश के तकनीकी कॉलेजों की परीक्षाओं को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिन्हें मैं आपके साथ साझा कर रहा हूँ”।

सीएम ने लिखा ‘सभी तकनीकी पाठ्यक्रमों के दूसरे सेमेस्टर से लेकर सातवें सेमेस्टर तक के विद्यार्थियों का गत वर्ष / सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम एवं सेमेस्टर के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगले सेमेस्टर में उन्हें प्रवेश दिया जाएगा’। ‘इंजीनियरिंग और फॉर्मेसी के स्नातक पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष / सेमेस्टर के विद्यार्थियों की सैद्धांतिक और प्रयोगिक परीक्षाएँ 24 अगस्त 2020 से लेकर 9 सितंबर 2020 के बीच ‘ऑनलाइन मोड’ में आयोजित होंगी’।

डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की 27 अगस्त से परीक्षा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लिखा ‘डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष/सेम. के विद्यार्थियों की सैद्धांतिक व प्रयोगिक परीक्षाएँ 27 अगस्त 2020 से 14 सितंबर 2020 के बीच ऑनलाइन मोड में होंगी। जो विद्यार्थी सम्मिलित नहीं हो सकेंगे, उनके लिए विशेष ऑनलाइन/ऑफलाइन परीक्षा 15 से 23 सितंबर 2020 के बीच आयोजित की जाएंगी’।

ऑनलाइन क्लासेस 17 अगस्त से शुरू
उन्होंने लिखा दूसरे सेमेस्टर से लेकर सातवें सेमेस्टर तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2020-21 की नियमित ऑनलाइन कक्षाएँ 17 अगस्त 2020 से प्रारम्भ की जाएंगी। नया प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए नियमित ऑनलाइन कक्षाएँ 15 अक्टूबर 2020 से प्रारम्भ की जाएंगी

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews