मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नये 57 मामलें मिले, प्रदेश में अब 322 एक्टिव केस

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नये 57 मामलें मिले, प्रदेश में अब 322 एक्टिव केस

MP- Corona Update : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के मामलें बढ़े है, प्रदेश के अलग अलग जिलों में हुए टेस्ट के बाद 57 नये प्रकरण सामने आए है, जिसके बाद अब मध्यप्रदेश में कोरोना के कुल 322 एक्टिव केस है,  जिसमें भोपाल में 13 नये मामलें सामने आने के बाद अब यहाँ कुल  112 कोरोना पाज़िटिव केस है, प्रदेश में भोपाल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस है। वही प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद पाज़िटिविटी दर 10.1 पहुंची।

यहाँ इतने केस  

वही ग्वालियर में 10 नये मामलें सामने आने के बाद कुल 28 एक्टिव केस है,  इसके साथ ही इंदौर 17 नये मामले सामने आए है अब यहाँ एक्टिव केस 66 है,जबलपुर में भी 6 मामले सामने आने के बाद कुल 41 एक्टिव केस है, वही राजगढ़ 6 नये मामलों के बाद 29 केस, रायसेन में कुल 8 , सागर 6 ,सीहोर  14  और उज्जैन 5 एक्टिव केस है। वही पिछले 24 घंटे में 41 लोग स्वस्थ हुए है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews