विधायक दल की बैठक में कमलनाथ बोले- “हर चुनौती का मिलकर मुकाबला करेंगे”

विधायक दल की बैठक में कमलनाथ बोले- “हर चुनौती का मिलकर मुकाबला करेंगे”

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार को फ्लोर टेस्ट कराने के आदेश के बाद गुरूवार को सीएम कमलनाथ ने विधायक दल की बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में हमने वहाँ मज़बूती से अपना पक्ष रखा और अपने 16 बंधक विधायकों को लेकर भी अपनी बात मज़बूती से रखी। न्यायालय ने जो आदेश सुनाया है उसमें 20 मार्च को फ़्लोर टेस्ट करवाने का निर्णय सुनाया गया है।

सीएम ने कहा कि इस निर्णय को लेकर हम निराश नहीं है। हम आज भी एकजुट है। उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा ने हमारे विधायकों को कर्नाटक में बंधक बनाकर एक गंदा खेल खेला है। हमारे जनहितैषी कामों से बौखलाकर हमें अस्थिर करने के लिये भाजपा द्वारा यह सब किया गया है। जनता यह सब देख रही है। हमें जनता ने जनादेश देकर प्रदेश को विकास की दृष्टि से अव्वल बनाने की जवाबदारी सौंपी है , भाजपा को यह रास नहीं आ रही है इसलिये वो पहले दिन से ही साज़िश रच रही है। सीएम ने कहा कि हम भाजपा की हर चुनौती का मिलकर मुक़ाबला करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews