मप्र के इस जिले में मनरेगा योजना के तहत 23 हजार से अधिक श्रमिकों को मिला काम

मप्र के इस जिले में मनरेगा योजना के तहत 23 हजार से अधिक श्रमिकों को मिला काम

भोपाल| मध्यप्रदेश (Madhya pradesh) के उमरिया (umaria district) जिले में मनरेगा योजना (MNREGA scheme) के तहत 234 ग्राम पंचायतों में से 233 ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत हितग्राही मूलक एवं सामुदायिक कार्य प्रारंभ किए गए है। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंषी ने बताया कि जिले में मनरेगा के तहत संचालित कुल कार्यो की संख्या 2665 है। जिनमें 23 हजार 420 श्रमिको को काम मिल रहा है। आपने बताया कि जिले में प्रति पंचायत औसतन 100 श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है। जबकि प्रदेष का औसत 32 प्रति पंचायत है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पचायत ने बताया है कि करकेली जनपद पंचायत की सभी 107 ग्राम पंचायतों में 1281 कार्य संचालित है जिनके माध्यम से 13511 श्रमिको को काम मिल रहा है। मानपुर जनपद पंचायत में 83 ग्राम पंचायतो मे से 81 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के 1174 कार्य संचालित है जिनसे 6355 लोगो को काम मिल रहा है। इसी तहर पाली जनपद पंचायत की 43 ग्राम पंचायतों मं 210 कार्य संचालित है जिनसे 3554 श्रमिकों को कार्य मिल रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews