मासूम से दुष्कर्म की घटना शर्मनाक, दरिंदे को सख्त से सख्त सजा दी जायेगी : CM

मासूम से दुष्कर्म की घटना शर्मनाक, दरिंदे को सख्त से सख्त सजा दी जायेगी : CM

भोपाल| प्रदेश में लॉक डाउन के बीच दमोह जिले के जबेरा थाना अंतर्गत एक गांव में 7 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है| वारदात को छुपाने आरोपियों ने मासूम की आँख फोड़ने के बाद जर्जर मकान में फेंक दिया| मासूम को गंभीर स्तिथि में जबेरा से जबलपुर रेफर किया गया है। इस घटना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा- ‘दमोह ज़िले में एक मासूम बिटिया के साथ हुई दुष्कर्म की घटना शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने घटना का संज्ञान लेकर अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। उस दरिंदे को सख्त से सख्त सज़ा दी जाएगी! बिटिया के समुचित इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी’।

कमलनाथ ने सरकार को घेरा
इससे पहले पूर्व सीएम कमलनाथ ने जबेरा में हुई वारदात को लेकर ट्वीट किया है| उन्होंने लिखा – ‘शिवराज जी , ये प्रदेश में क्या हो रहा है। लॉकडाउन में भी अपराधियों के हौसले बुलंद ?दमोह के जबेरा में एक मासूम बालिका की दोनो आँख फोड़ने व दरिंदगी की भी बात सामने आ रही है’। उन्होंने आगे लिखा “इतनी नृशंस,दरिंदगी भरी घटना,वो भी लॉक डाउन के दौरान,जहाँ आमजन आवश्यक वस्तुओं के लिये भी घर से बाहर तक नहीं जा पा रहा है,वहाँ अपराधी खुलेआम घूम रहे है, प्रदेश में रेप, हत्या, किसान की हत्या, गोलीबाज़ी, चाकूबाज़ी की घटनाएँ जारी।एक माह की आपकी सरकार प्रदेश को किस ओर ले जा रही है”।

पूर्व सीएम ने अगले ट्वीट में लिखा ‘मासूम बालिकाएँ भी सुरक्षित नहीं ? दमोह की इस विभत्स घटना के आरोपियों को शीघ्र पकड़ा जाये , उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो, सरकार मासूम बालिका का इलाज करवाये, परिवार की हरसंभव मदद हो, दोषी व लापरवाह ज़िम्मेदारों पर भी कड़ी कार्यवाही हो’।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews