Bhopal News: बैरागढ़ में बढ़ी ठगी की घटनाएं, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष ने की शिकायत, जांच शुरू

अमेजन में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार, 80 लोगों को ठगा, कंपनी का फर्जी ज्वाईनिंग लेटर भी खुद करता था तैयार

Bhopal News : राजधानी भोपाल के व्यापारिक नगर बैरागढ़ में नगर में आए दिन ठगी और क्राइम से जुडी घटनाएं सामने आ रही है। जिसका एक ताजा मामला कॉग्रेस प्रवक्ता और भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष के साथ सामने आया है। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 406 का मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी कर थाने बुलाया। जमानती अपराध होने से उसे जमानत दे दी गयी है। पुलिस ने बताया कि व्यापारी परिवार होस में रहता था जो अप्रैल से वहां नहीं रह रहा है। घर और दुकान पर ताला लगा था। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आइए जानें यहां…

कांग्रेस प्रवक्ता ने की शिकायत

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस प्रवक्ता त्रिलोक दीपानी ने शिकायत की थी कि जुमेराती में पूजा पाठ के व्यापारी होने की बात कहकर एक व्यक्ति उनके पास आया और यह कहा कि आपका प्रकरण टीएनसीपी में पेंडिंग है। साथ ही, अधिकारी से बात भी करवा दी। प्रकरण के निराकरण के लिए राशि भी ट्रांसफर की गई। जिसके बाद व्यापारी ने 2 चैक दिए जो कि बाउंस हो गए। जिसके बाद दीपानी को शंका हुई। जिसकी जानकारी बैंक से ली गई तो वो राशि निकल चुकी थी और मोबाइल नंबर पर भी सपर्क नहीं हो पाया। तब जाकर दीपानी ने शिकायत दर्ज कराई है।

BJP जिलाउपाध्यक्ष ने की शिकायत

उपनगर के थोक कपड़ा व्यापारी व भाजपा नेता को न्यू मार्केट के एक कपड़ा व्यापारी ने 5 लाख रुपए की चपत लगा दी। जिसके बाद नेता ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि संत हिरदाराम नगर कॉन्प्लेस में कैश एंड कैरी नाम से होलसेल कपड़े की दुकान है। जिसके संचालक भाजपा नेता राम बंसल है। जिनकी दुकान ने व्यापारी विजय जगवानी ने कपड़ा खरीदा था। केवल इतना ही नहीं, न्यू मार्केट में कपड़े के व्यापारी विजय जगवानी उनसे करीब 5 साल से कपड़े उधार लेता था और बेचता था। वहीं, आरोपी ने 24 नवंबर 2022 के बाद राम बंसल की दुकान से 5 लाख रुपए के कपड़े अपनी दुकान के माध्यम से बेचने के लिए उधार लिए थे लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी व्यापारी ने उधारी के रुपए अदा नहीं किये।

भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews