एमपी में बढा महंगाई भत्ता, जानिए किस श्रेणी के अधिकारी-कर्मचारी को कितना फायदा!

cm shivraj singh mp farmers

भोपाल, गौरव शर्मा। मध्य प्रदेश की सरकार ने महंगाई भत्ता बनाए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने 64 वें जन्मदिन पर इस बात का ऐलान किया प्रदेश के सरकारी अधिकारी-कर्मचारी भी केंद्र के समान 31% महंगाई भत्ता पा सकेंगे।

यह भी पढ़ें…SBI ने अपने ग्राहकों को किया सावधान, भूलकर भी ना करें यह काम वरना खाली हो जाएगा खाता

शनिवार का दिन मध्य प्रदेश के सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियो के लिए खुशखबरी लेकर आया। दरअसल इस दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन था और जन्मदिन के मौके पर शिवराज ने अधिकारी- कर्मचारियों से खुद को मिली शुभकामनाओं के बदले रिटर्न गिफ्ट दिया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को अब 31 फ़ीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा यानि अब केंद्र के समान महंगाई भत्ते का ऐलान हो गया है। बढा हुआ महंगाई भत्ता 1 अप्रैल से मिलने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें…MP News : 6 साल से रुका है प्रमोशन, पुलिस विभाग की तर्ज पर पदोन्नति की मांग तेज

मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने आकलन करने के बाद बताया है कि प्रदेश के किस अधिकारी-कर्मचारी को कितना लाभ इस महंगाई भत्ते के पढ़ने के बाद होगा—–

पहली बार महंगाई भत्ते में सीधी 11% की बढ़ोतरी की गई है यानि अब सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को सीधे 31 फ़ीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। इस महंगाई भत्ते में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 1705 ₹ से 3058 रू, तृतीय श्रेणी कर्मचारी को 2145 से 7771 रुपए, द्वितीय श्रेणी कर्मचारी को 617 रू से 12518 और प्रथम श्रेणी कर्मचारी को 13541 से 22253 प्रतिमाह का लाभ होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews