MP उपचुनाव 2020 : निर्दलीय विधायक केदार सिंह डावर का शिवराज सरकार को समर्थन

MP उपचुनाव 2020 : निर्दलीय विधायक केदार सिंह डावर का शिवराज सरकार को समर्थन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश उपचुनाव (Madhya Pradesh by-election) से पहले प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) एक बार फिर मजबूत हो गई है। मतदान और परिणाम से पहले आदिवासी नेता और निर्दलीय विधायक केदार सिंह डावर (Independent MLA Kedar Singh Davar) ने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया है। केदार डावर खरगोन जिले (Khargone District) की भगवानपुरा विधानसभा सीट (Bhagwanpura Assembly Seat) से विधायक हैं।

दरअसल, मध्य प्रदेश (MP) में 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे सियासी सरगर्मिया भी तेज होती जा रही है। BJP जहां सरकार बचाने की कवायद में जुटी है वही कांग्रेस (Congress) कमबैक की रणनीतियां बना रही है।दोनों दल मैदान में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे है इसी बीच मतदान से पहले खरगौन जिले की  निर्दलीय विधायक केदारसिंह डाबर के समर्थन देने के ऐलान कर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।

डाबर के ऐलान के बाद शिवराज सरकार के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया (Cooperative Minister Arvind Bhadoria) उनसे मिलने बंगले पहुंचे, जहां दोनों ने प्रेसवार्ता कर इस बात की घोषणा की। इस मौके पर भदौरिया ने कहा कि डाबर अपने क्षेत्र का विकास चाहते हैं। इससे पहले उन्होंने कमल नाथ सरकार को समर्थन दिया था, मगर उनके क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ।

वही डाबर ने क्षेत्र के विकास के लिए सरकार के समर्थन का हवाला दिया। मीडिया से चर्चा के दौरान डाबर ने कहा कि है कि क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएगें।हमारे क्षेत्र में आज तक कोई महाविद्यालय नहीं है जिसके चलते उनके क्षेत्र के बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित हो जाते है उन्हें सरकार द्वारा महाविद्यालय बनवाने का आश्वासन भी मिला है।

उपचुनाव से पहले यह भाजपा के लिए प्लस पाइंट के तौर पर माना जा रहा है। चुंकी डाबर मालवा क्षेत्र से आते है , और बड़ा आदिवासी चेहरा है, ऐसे में बीजेपी को उपचुनाव से पहले आदिवासी वोटरों को साधने में बड़ी मजबूती मिलेगी।

बता दे कि 2018 के विधानसभा चुनावों में भगवानपुरा विधानसभा सीट से डाबर ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जमना सोलंकी और कांग्रेस के विजय सिंह सोलंकी ने जीत हासिल की थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews