Hindi News

राहुल गांधी के भोपाल दौरे पर सियासत, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने “राहुल” नाम को ऐसे किया परिभाषित

Written by:Atul Saxena
Published:
मंत्री सारंग ने कहा राहुल गांधी किसान हित की बात करते हैं तो कांग्रेस बताये कई राज्यों में उनकी पार्टी की सरकारें हैं वहां किसानों की हालत बाद से बदतर है क्या राहुल गांधी वहां गए? 
राहुल गांधी के भोपाल दौरे पर सियासत, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने “राहुल” नाम को ऐसे किया परिभाषित

Vishvas Sarang

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का मुद्दा गर्माता जा रहा है, कांग्रेस ने इसके विरोध में किसान बाहुल्य राज्यों में चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन का फैसला किया है, जिसकी शुरुआत आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किसान महाचौपाल लगाकर की जा रही है, कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विशेष रूप से शामिल होने आ रहे हैं।

किसानों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के संभावित नुकसान को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही किसान महाचौपाल को लेकर कांग्रेस नेताओं में बड़ा उत्साह है,
अटल पथ स्थित जवाहर चौक क्षेत्र में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर व्यापक पैमाने पर तैयारियां की गई हैं, महाचौपल में लाखों की संख्या में किसानों के जुटने की संभावना है।

देश के खिलाफ काम करने वालों के प्रवक्ता हैं राहुल गांधी : सारंग 

इधर भाजपा ने कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस देश की राजनीति में लगातार अराजकता फैला रहे हैं, वे कहते जरुर हैं कि वो मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं लेकिन कृत्य राष्ट्रद्रोह की श्रेणी वाले करते हैं वे देश के खिलाफ काम करने वालों के प्रवक्ता के तौर पर काम कर रहे हैं।

मंत्री सारंग ने बताया राहुल नाम का मतलब 

मंत्री सारंग ने राहुल नाम को परिभाषित करते हुए कहा रा का मतलब रार, हु का मतलाब हुडदंग और ल क अमत्लब लफंगई है यानि अब इन तीनों का मिश्रण राहुल गांधी बन गए हैं  जिस प्रकार AI समिट में देश के मान सम्मान को तार तार करने का काम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के किया और उस कृत्य का समर्थन कर के कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी विचारधारा को स्थापित करने का काम किया है।

राहुल गांधी प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद का भी अपमान करते हैं

सारंग ने कहा राहुल गांधी प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद का भी अपमान करते हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार भारत के मान सम्मान पर कुठाराघात करते हैं, सारंग ने निशाना साधते हुए कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन के माध्यम से चीन से चन्दा लेने वाली कांग्रेस आज देशभक्ति की बात कर रही है, उन्होंने कहा राहुल गांधी ने इस देश की राजनीति को गन्दा करने का काम किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews