MP रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, जल्द शुरू होगी ये मेमू ट्रेन, इन ट्रेनों के रूट बदले, स्वदेश दर्शन पर अपडेट

irctc rain news

MP Rail News Today: मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जनवरी अंत तक नई मेमू ट्रेन शुरू हो सकती है। फरवरी से पहले खंडवा-सनावद मेमू ट्रेन की सौगात मिलने की संभावना है, इसके लिए खंडवा केबिन से रेलवे स्टेशन तक साढ़े पांच किलोमीटर में बिछाई गई ब्राडगेज लाइन का निरीक्षण करने टीम द्वारा कर लिया गया है। कुछ कमियों के पूरा होने पर एक सप्ताह में ओके रिपोर्ट देने की बात कही गई है।

इसके अलावा तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) द्वारा स्वदेश दर्शन विशेष पर्यटन ट्रेन का संचालन 26 मार्च को रीवा से किया जाएगा। यह 7 ज्योतिर्लिंगों के साथ द्वारिका, शिर्डी एवं स्टैच्यू आफ यूनिटी की यात्रा पर रवाना होगी।यह ट्रेन रीवा के अलावा जबलपुर, रानी कमलापति (हबीबगंज) एवं इंदौर स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहां से यात्री इस ट्रेन में सवार हो सकेंगे।

 7 तीर्थ स्थल, 21400 किराया

इसमें 10 रातें और 11 दिनों की इस यात्रा में द्वारिका, सोमनाथ, नासिक, शिर्डी, औरंगाबाद, परली, परभणी, पुणे एवं वड़ोदरा के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रियों को 21,400 रुपये प्रति व्यक्ति (स्टैंडर्ड श्रेणी) का खर्च देना होगा, इसमें चाय, नाश्ता, दोपहर और रात के भोजन सहित नान एसी होटल में रात्रि विश्राम की सुविधा दी जाएगी।
स्थानीय भ्रमण के लिए टूरिस्ट बसों की सुविधा प्रदान की जाएगी।टिकट शुल्क में ही यात्रियों को 4 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी दिया जाएगा।

फरवरी में निरस्त रहेगी ये ट्रेन

वही गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 7 फरवरी 2023 से 19 फरवरी 2023 तक (13 ट्रिप) तथा गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 8 फरवरी 2023 से 20 फरवरी 2023 तक (13 ट्रिप) अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

इन ट्रेनों का मार्ग बदला

  • दिनांक  11 जनवरी को गाड़ी संख्या 19165 अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मक्सी-संत हिरदाराम नगर-निशातपुरा-बीना होकर तथा गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बीना-निशातपुरा-संत हिरदाराम नगर-मक्सी होकर गन्तव्य को जाएगी।
  • आज 10 आर  12 जनवरी को  गाड़ी संख्या 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मक्सी-संत हिरदाराम नगर-निशातपुरा-बीना होकर तथा दिनांक 10 और 12 को गाड़ी संख्या 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बीना-निशातपुरा-संत हिरदाराम नगर-मक्सी होकर गन्तव्य को जाएगी।
  • दिनांक 12 जनवरी को  गाड़ी संख्या 13423 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मालखेड़ी-बीना-निशातपुरा-संत हिरदाराम नगर-नागदा-कोटा होकर तथा 14 जनवरी को  गाड़ी संख्या 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया कोटा-नागदा-संत हिरदाराम नगर-निशातपुरा-बीना-मालखेड़ी होकर गन्तव्य को जायेगी।
  • दिनांक 12 जनवरी को  गाड़ी संख्या 18573 विशाखापट्टनम -भगत की कोठी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मालखेड़ी-बीना-निशातपुरा-संत हिरदाराम नगर-नागदा-कोटा होकर तथा दिनांक 14 जनवरी को गाड़ी संख्या 18574 भगत की कोठी-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया कोटा-नागदा-संत हिरदाराम नगर-निशातपुरा-बीना-मालखेड़ी होकर गन्तव्य को जायेगी।
  • दिनांक  12 एवं 19 जनवरी को गाड़ी संख्या 19607 कोलकाता-मदार जंक्शन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मालखेड़ी-बीना-निशातपुरा-संत हिरदाराम नगर-नागदा-कोटा होकर गन्तव्य को जायेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews