रेल यात्रियों के लिए काम की खबर, 28, 29 और 30 जुलाई को निरस्त रहेंगी ये 6 ट्रेनें, इनके रूट बदले, देखें शेड्यूल

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को छह ट्रेनों को निरस्त किया गया है। वहीं दो का रूट डायवर्ट बदला गया है और एक गाड़ी को तय समय से देरी से चलाया जाएगा।
special train

रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। झांसी-मानिकपुर रेलखंड (मध्य प्रदेश/यूपी सीमा क्षेत्र) पर मऊरानीपुर और रोरा स्टेशन के बीच डबल लाइन निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने 28 से 29 जुलाई के बीच कई ट्रेनों को निरस्त करने और रूट डायवर्ट करने का निर्णय लिया है।

गाड़ी संख्या 20975 हावड़ा-आगरा कैंट चंबल एक्सप्रेस 28 जुलाई को अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 30 मिनट तक देरी से चलेगी। यह ट्रेन प्रयागराज मंडल में 1 घंटा 50 मिनट और झांसी मंडल में 60 मिनट यानी 3 घंटे 30 मिनट तक रोकी जाएगी। यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES मोबाइल ऐप या 139 नंबर के माध्यम से ताजा स्टेटस जान सकते हैं। ​जिन यात्रियों ने रद्द हुई ट्रेनों में बुकिंग कराई है, वे नियमानुसार अपना टिकट रद्द कराकर पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।

इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन 

  • गाड़ी संख्या ​ 19666 उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस 28 जुलाई 2026 को परिवर्तित मार्ग झांसी-दैलवारा-बिरारी-खजुराहो रूट पर चलेगी।
  • गाड़ी संख्या ​ 19665 खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 29 जुलाई 2026 को वापसी में अपने निर्धारित रूट की बजाय खजुराहो-बिरानी-दैलवा रानी लक्ष्मीबाई झांसी से होकर चलेगी।
  • गाड़ी संख्या ​ 19666 उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस 28 जुलाई को निर्धारित रूट वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-महोबा-खजुराहो, की बजाय वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-दैलवारा-बिरारी-खजुराहो से चलेगी।
  • गाड़ी संख्या ​19665 खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 29 जुलाई को वापसी में खजुराहो-बिरारी-दैला वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर चलेगी।

​ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

  • गाड़ी संख्या 11801 ग्वालियर–प्रयागराज एक्सप्रेस 28 और 29 जुलाई
  • गाड़ी संख्या 11802 प्रयागराज–ग्वालियर एक्सप्रेस 29 और 30 जुलाई
  • गाड़ी संख्या 64613 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांदा मेमू 28 और 29 जुलाई
  • गाड़ी संख्या 64614 बांदा–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू 28 और 29 जुलाई
  • गाड़ी संख्या 64611 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मानिकपुर मेमू 29 जुलाई
  • गाड़ी संख्या 64612 मानिकपुर–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू 30 जुलाई

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews