रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। होली के त्योहार में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने मध्य प्रदेश के रानी कमलापति और भोपाल से रीवा के लिए 4 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा रानी कमलापति–दानापुर के बीच भी द्वि-साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। इन ट्रेनों से सतना, कटनी, सागर, बीना समते कई जिलों के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
इसके अलावा इंदौर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली इंदौर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का हिसार तक विस्तार किया गया है। इससे मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के यात्रियों को लाभ मिलेगा। अयोध्या में रामलला के दर्शन की बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उधना-अयोध्या कैंट-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी। इससे भोपाल और सागर संभाग के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।
मध्य प्रदेश से चलेगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन
- रानी कमलापति से दानापुर स्पेशल: गाड़ी संख्या 01667 दोपहर 14:25 बजे रानी कमलापति से 27 फरवरी और 2 मार्च 2026 को चलेगी और अगले दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01668 दानापुर से रानी कमलापति स्पेशल 28 फरवरी और 3 मार्च 2026 को दानापुर से सुबह 11:15 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 08:55 बजे भोपाल पहुंचेगी। प्रमुख ठहराव: नर्मदापुरम, इटारसी, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा।
- रीवा–रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल: गाड़ी संख्या 02192 शनिवार 28 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे रीवा से रवाना होकर सतना, मैहर, कटनी दमोह, सागर, बीना और विदिशा से होते हुए रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02191 उसी दिन रात 10:15 बजे रानी कमलापति से चलकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी।
- रीवा–रानी कमलापति द्वि-साप्ताहिक स्पेशल :गाड़ी संख्या 02186, 2 और 3 मार्च को दोपहर 12:30 बजे रीवा से प्रस्थान करेगी और रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02185 रात 10:15 बजे रानी कमलापति से चलकर सुबह 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी। इन दोनों ट्रेनों का ठहराव सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा स्टेशनों पर रहेगा।
- भोपाल-रीवा स्पेशल: गाड़ी संख्या 01704 गुरुवार 5 मार्च को सुबह 10:30 बजे भोपाल से चलकर रात 8:45 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01703 उसी दिन रात 10:20 बजे रीवा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:05 बजे भोपाल पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव भी सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा में रहेगा।
इंदौर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार:
- इंदौर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली इंदौर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20957/20958) के मार्ग में विस्तार किया गया है। अब यह ट्रेन केवल नई दिल्ली तक नहीं, बल्कि हरियाणा के हिसार तक जाएगी। इससे मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
- यह बदलाव 11 मार्च 2026 से प्रभावी होगा। इसके तहत अब यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) नहीं जाएगी। पुराने रूट (नई दिल्ली तक) की बुकिंग केवल 5 मार्च 2026 तक ही उपलब्ध है। नए रूट और विस्तारित समय-सारणी के लिए बुकिंग प्रक्रिया जल्द ही IRCTC की वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाएगी।
ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल:
- रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, गाड़ी संख्या 20957 (इंदौर से हिसार): प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को इंदौर से शाम 4:45 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 4:52 बजे दिल्ली सफदरजंग पहुंचेगी। सुबह 9:20 बजे हिसार जंक्शन पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 20958 (हिसार से इंदौर): हिसार से यह ट्रेन 12 मार्च 2026 से प्रत्येक सोमवार, गुरुवार और शनिवार को दोपहर 1:20 बजे रवाना होगी। शाम 6:15 बजे दिल्ली सफदरजंग पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 6:45 बजे इंदौर पहुंचेगी।
- यह ट्रेन दिल्ली सफदरजंग के अलावा शकूर बस्ती, रोहतक, महम और हांसी स्टेशनों पर भी रुकेगी। इंदौर से दिल्ली के बीच के पुराने स्टॉपेज (जैसे कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, मथुरा) यथावत रहेंगे।
उधना-अयोध्या कैंट-उधना साप्ताहिक स्पेशल:
- अयोध्या में रामलला के दर्शन की बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 09093/09094 उधना-अयोध्या कैंट-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू करने की घोषणा की है। इससे भोपाल और सागर संभाग के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।
- शेड्यूल के मुताबिक, गाड़ी संख्या 09093 उधना-अयोध्या कैंट साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को उधना से 07:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 10:30 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 13 फरवरी से 27 मार्च 2026 तक संचालित की जाएगी।
- गाड़ी संख्या 09094 अयोध्या कैंट-उधना साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शनिवार को अयोध्या कैंट से 14:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन उधना 17:15 बजे पहुंचेगी.
यह वापसी सेवा 14 फरवरी से 28 मार्च 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ और बाराबंकी स्टेशनों पर रुकेगी।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।





