काम की खबर: मई में इन तारीखों पर नहीं चलेगी भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस, जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस पर भी अपडेट

भोपाल से जोधपुर और जबलपुर से अजमेर की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है। मई महीने में इन दोनो ट्रेनों को कुछ दिनों के लिए निरस्त किया गया है। आइए जानते हैं कि अगले महीने ये ट्रेनेें कब-कब रद्द रहेगी....
indian railway

मई महीने में भोपाल से जोधपुर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में स्थित कनकपुरा स्टेशन के यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग (ट्रैक मेंटेनेंस) कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण भोपाल और जोधपुर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के कई फेरे रद्द किए गए हैं।

​भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14814)

​भोपाल से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन मई महीने में कुल 7 दिन निरस्त रहेगी। ​यह ट्रेन 3, 4, 5, 8, 12, 13 और 14 मई 2026 को भोपाल से नहीं चलेगी।

​जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14813)

जोधपुर से भोपाल की ओर आने वाली ट्रेन भी 7 ट्रिप के लिए रद्द की गई है। ​2, 3, 4, 7, 11, 12 और 13 मई 2026 को यह गाड़ी जोधपुर से रवाना नहीं होगी।

जबलपुर-अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन भी आंशिक रूप से प्रभावित

जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस (12181/12182) ट्रेन 4 से 15 मई के बीच अलग-अलग तारीखों पर अजमेर और जयपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। यह ट्रेन केवल जयपुर तक ही जाएगी और वहीं से वापस आएगी। गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस 3 से 5 मई, 8 मई और 11 से 14 मई तक जबलपुर से चलकर केवल जयपुर तक ही जाएगी। इस दौरान जयपुर और अजमेर के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी। गाड़ी संख्या 12182 अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस 4 से 6 मई, 9 मई और 12 से 15 मई तक अजमेर के स्थान पर जयपुर से चलेगी।

यदि आपने इन तारीखों में टिकट बुक किया है, तो यात्रा पर निकलने से पहले 139 पर कॉल करके या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट  www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर अपनी ट्रेन का करंट स्टेटस जरूर चेक कर लें। रेल प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews