20 मार्च से जबलपुर से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, इनमें लगेंगे अतिरिक्त कोच, 445 ट्रेनें कैंसिल

mp rail news

Indian railway

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।Indian Railway IRCTC. मध्य प्रदेश रेलयात्रियों (Madhya Pradesh Rail News) के लिए काम की खबर है। होली को देखते हुए जबलपुर रेल मंडल ने एक होली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई है, जो जबलपुर से दिल्ली के बीच चलेगी। गाड़ी संख्या 02281 जबलपुर-निज़ामुद्दीन होली सुपरफास्ट स्पेशल 20 मार्च को (एक ट्रिप) को चलेगी। यह जबलपुर, कटनी, दमोह, सागर, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई, ग्वालियर, आगरा, मथुरा  के बीच चलेगी।

यह भी पढ़े.. UPSC: सीएसई मेंस एग्जाम के नतीजे घोषित, 5 अप्रैल से इंटरव्यू, DAF फॉर्म भी जारी

वही गाड़ी संख्या 02282 निज़ामुद्दीन-जबलपुर होली सुपरफास्ट स्पेशल 21 मार्च को (एक ट्रिप) निज़ामुद्दीन स्टेशन से जबलपुर के बीच चलेगी। यह निजामुद्दी, मथुरा, आगरा, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई, ललितपुर, सागर, दमोह, कटनी , जबलपुर स्टेशन के बीच चलेगी। इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी, 01 सामान्य श्रेणी एवं 01 एसएलआरडी, 01 जनरेटर कार सहित कुल 18 कोच रहेंगे।

रायपुर रेलवे ने दुर्ग- ऊधमपुर, दुर्ग-अजमेर और कोरबा अमृतसर जाने वाली 3 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में 1-1 अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है।इसके तहत दुर्ग-ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 23-30 मार्च तथा 06 अप्रैल 2022 को, ऊधमपुर से 24-31 मार्च तथा 07 अप्रैल, दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 20-27 मार्च तथा 03 अप्रैल 2022 को, अजमेर से 21-28 मार्च तथा 04 अप्रैल तथा कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा कोरबा से 18-19 मार्च 2022 को तथा अमृतसर से 20 व 21 मार्च 2022 को उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़े.. एमपी कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व जिलाध्यक्ष 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, ये है मामला

भारतीय रेलवे ने आज 18 मार्च शुक्रवार को परिचालन और रखरखाव के कारणों को देखते हुए 445 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।इसमें 424 ट्रेनें पूरी तरह और 21 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया। वही शुक्रवार को प्रस्थान करने वाली 7 ट्रेनों को भी डायवर्ट किया गया है। यात्री enquiry.indianrail.gov.in/mntes के Exceptional Trains ऑप्शन पर जाकर कैंसिल, रिशेड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट चेक कर सकते है।इसके अलावा रेलवे अधिकारियों ने ट्रेनों के वास्तविक आगमन-प्रस्थान के लिए यात्रियों से enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES एप भी चेक कर सकते है।

LINK-https://d.indiarailinfo.com/news/post/irctc-latest-news-445-news/480714

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews