
Bharat Gaurav tourist train will offer pilgrims
भोपाल से जोधपुर की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इसके चलते मई के महीने में भोपाल जोधपुर भोपाल एक्सप्रेस कुछ दिनों के लिए निरस्त कर दी गई है।
अगर आपको भोपाल से जोधपुर के बीच यात्रा करनी है तो निकलने से पहले ट्रेन का शेड्यूल देखना ठीक रहेगा। बता दें कि ट्रेनों के बेहतरीन संचालन सुरक्षा की दृष्टि से नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। चल जान लेते हैं कि किन तारीखों पर ट्रेन को रद्द किया गया है।
इन तारीखों पर निरस्त रहेगी भोपाल जोधपुर एक्सप्रेस
रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 14814 भोपाल जोधपुर एक्सप्रेस को 3, 4, 5, 8, 12, 13 और 14 मई को रद्द किया गया है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर भोपाल एक्सप्रेस 2, 3, 4, 7, 11, 12 और 13 मई को निरस्त रहने वाली है।
क्यों लिया ये फैसला
बता दें कि रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेनों की सुरक्षा और बेहतरीन संचालक को ध्यान में रखते हुए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। यात्रियों से ये अपील की गई है की यात्रा पर जाने से पहले उन्हें ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लेनी चाहिए। अगर आपका इन तारीखों में यात्रा करने का प्लान है तो वैकल्पिक व्यवस्था देखने के बाद ही सफर करें ताकि असुविधा से बचा जा सके।
महत्वपूर्ण माना जा रहा निर्णय
बता दें कि रेलवे ने कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से 11 नई रेल मार्ग की संभावना तलाश में का निर्णय लिया है।बता दें कि एक मार्ग तो भोपाल सागर छतरपुर दमोह खजुराहो रहेगा जहां आरंभिक सर्वे होगा वहीं अन्य 10 मार्गो पर यातायात सर्वे कराया जाने वाला है। रेलवे की इस पहल को प्रदेश के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे रेल कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

