MP News: 22 दिसंबर तक भोपाल से होकर जाने वाली ये ट्रेनें निरस्त, इन ट्रेनों का रूट बदला

MP News: 22 दिसंबर तक भोपाल से होकर जाने वाली ये ट्रेनें निरस्त, इन ट्रेनों का रूट बदला

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। यात्रीगण  कृपया ध्यान दीजिए… रेलवे ट्रैक पर काम के चलते मध्य प्रदेश (MP News) से होकर जाने वाली कई गाड़ियों (Indian Railway IRCTC) को 21-22 दिसंबर तक निरस्त कर दिया गया है और वही कई ट्रेनों का रुट भी बदला गया है। घर से निकलने और टिकिट बुक करने से पहले आईआरसीटीसी की बेवसाइट पर जाकर स्टेटस चेक कर लें, ताकी कोई परेशानी ना हो।

यह भी पढ़े.. यात्री कृपया ध्यान दें.. भोपाल आने वाली इन एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदला, यहां देखें डिटेल्स

बिलासपुर रेल मंडल में रेलवे ट्रैक पर काम के चलते गाड़ी संख्या-22169 रानी कमलापति-संतरागाछी सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस 15 से 22 दिसंबर, गाड़ी संख्या-22170 संतरागाछी-रानी कमलापति सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस 16 से 23 दिसंबर, गाड़ी संख्या-18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 14 से 22 दिसंबर और गाड़ी संख्या-18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 13 से 21 दिसंबर के बीच नहीं चलेगी।

इन ट्रेनों का रुट बदला

  • आज 12 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19301 डॉ. अम्बेडकर नगर-यशवंतपुर – एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया- पेंडेकल्लु-गुंटकल-बेल्लारी-रायदुर्ग-चिकजाजुर-तुमकुर-यशवंतपुर होकर जाएगी।
  • 13 दिसंबर अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस – परिवर्तित मार्ग वाया- गुंटकल-गूटी-रेनिगुंटा-जोलारपेट्टई-बंगारापेट-यशवंतपुर होकर जाएगी।
  • 14 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19302 यशवंतपुर-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस – परिवर्तित मार्ग वाया- यशवंतपुर-तुमकुर-चिकजाजुर-रायदुर्ग-बेल्लारी-गुंटकल-पेंडेकल्लु-धोने होकर जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews