MP News: भोपाल से होकर जाने वाली ये ट्रेनें निरस्त, किराया होगा वापस, देखिए लिस्ट

indian railways 12-2-2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) के रेल यात्रियों (Indian Railways- IRCTC) के लिए काम की खबर है।भोपाल से होकर जाने वाली कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। हमसफर एक्सप्रेस, भोपाल-बिलासपुर एक्‍सप्रेस समेत 7 ट्रेनें शामिल है। बिलासपुर रेल मंडल में तीसरी रेल लाइन को मौजूदा पुरानी रेल लाइनों से जोड़ने के काम के चलते यह फैसला लिया है, जो की 16 जनवरी तक चलेगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों और पेंशनरों को नए साल का तोहफा, अब मिलेगी यह सुविधा, ऐसे उठाएं लाभ

राहत की खबर ये है कि ट्रेनें निरस्त होने के चलते पैसा वापस किया जाएगा। ऑनलाइन टिकिट बुकिंग (Online Ticket booking) वाले यात्रियों को मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए सूचना दी गई है और रेलवे द्वारा 100 फीसद किराया उनके खाते में जल्द ट्रांसफर किया जाएगा। है। वही ऑफलाइन टिकिट बुक करने वालों को रेलवे के काउंटरों पर जाकर ही किराया  (Rail Fare) वापस लेना होगा।

इन ट्रेनों में किया गया बदलाव

  • ट्रेन 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस 12 जनवरी को व ट्रेन 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस 13 जनवरी को नहीं चलेगी।
  • ट्रेन 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 10 जनवरी से 15 जनवरी तक व ट्रेन 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 11 से 16 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
  • इटारसी से जबलपुर होकर प्रयागराज छौकी के बीच चलने वाली पैसेंजर गाड़ी नंबर 11117 भी आगामी 10 जनवरी तक कटनी तक चलेगी। वापसी में भी यह पैसेंजर गाड़ी नंबर 11118 प्रयागराज छौकी से चलकर सतना होकर इटारसी की जगह कटनी स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी।
  • जबलपुर रेल मंडल (IRCTC) से होकर गुजरने वाली रानी कमला पति स्टेशन से अगरतला के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल यात्री गाड़ी नंबर 01665 एवं 01666 आगामी आज 9 जनवरी 2022 को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन 22909 बलसाड़-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस (वाया भोपाल) 13 जनवरी को व ट्रेन 22910 पुरी-बलसाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस 16 जनवरी को निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 22937 राजकोट से रीवा एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 09.01.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन राजकोट और वापसी में गाड़ी संख्या 22938 रीवा से राजकोट एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 10.01.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन रीवा से निरस्त रहेगी।
  • ट्रेन 20471 बीकानेर-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस (वाया गुना-मुंगावली-सागर) नौ व 16 जनवरी को और ट्रेन 20472 पुरी-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस (वाया सागर-मुंगावली-गुना) 12 व 19 जनवरी को नहीं चलेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews