इंदौर: इन्टर्न डॉक्टरों को जॉइन न करने पर अल्टीमेटम

इंदौर: इन्टर्न डॉक्टरों को जॉइन न करने पर अल्टीमेटम

इंदौर/आकाश धोलपुरे

राज्य शासन द्वारा विगत 11 अप्रैल को इंदौर में पदस्थ किये गये 70 बंधपत्र चिकित्सकों को 17 अप्रैल को शाम 5.30 बजे तक कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये गये हैं। स्वास्थ्य आयुक्त फैज अहमद किदवई द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आदेश का पालन नहीं करने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध एस्मा अधिनियम के अंतर्गत कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 संक्रमण के चलते संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएँ द्वारा चिकित्सा स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के समय दिये गये अनिवार्य सेवा बंधपत्र के अनुक्रम में प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालय से स्नातक पाठ्यक्रम पूर्ण कर चुके 70 चिकित्सकों को 11 अप्रैल को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी इंदौर कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये गये थे जिनमें से केवल एक ने चार्ज लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews