अब इंदौर–वाराणसी महाकाल एक्सप्रेस उरई स्टेशन पर भी रुकेगी, 18 जुलाई से प्रभावी होगा आदेश

रेल्वे के इस आदेश से बड़ी संख्या में यात्रियों को सहूलियत होगी।
TRAIN CANCELL

TRAIN CANCELL

भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर और बीना स्टेशन से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 20413/20414 इंदौर–वाराणसी–इंदौर महाकाल एक्सप्रेस का ठहराव अब उरई रेलवे स्टेशन पर भी किया जाएगा। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रेल प्रशासन द्वारा इस ठहराव को प्रायोगिक आधार पर स्वीकृति प्रदान की गई है, जो 18 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा।

इस तरह रहेगा शेड्यूल 

गाड़ी संख्या 20414 इंदौर–वाराणसी महाकाल एक्सप्रेस का ठहराव उरई स्टेशन पर 18 जुलाई 2025 से लागू होगा, जहाँ यह ट्रेन शाम 19:18 बजे पहुंचेगी और 19:20 बजे रवाना होगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 20413 वाराणसी–इंदौर महाकाल एक्सप्रेस का ठहराव दिनांक 22 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा, जिसमें यह ट्रेन रात्रि 22:17 बजे उरई पहुंचेगी और 22:19 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्रियों से अपील 

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस नई सुविधा का भरपूर लाभ उठाएं और सुरक्षित, समयबद्ध एवं आरामदायक यात्रा का अनुभव करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews