19 फरवरी को इंदौर को मिलेगी बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, CM ने दिए ये निर्देश

Indore Govardhan Bio-CNG Plant

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) को जल्द बड़ी सौगात मिलने वाली है। 19 फरवरी को इंदौर में पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) 550 टन प्रतिदिन टीपीडी क्षमता वाले गोवर्धन बायो-सीएनजी प्लांट(Govardhan Bio-CNG Plant) का लोकार्पण करेंगे ।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री  मोदी का दोपहर एक बजे वर्चुअल आगमन होगा। इस प्लांट से बायो सीएनजी 18-17 टीडीपी, जैविक खाद 100 – टीपीडी का उत्पादन होगा। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य एवं पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री  हरदीप सिंह पुरी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने प्रदेश के 407 शहरों में इस कार्यक्रम के लाईव प्रसारण के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े.. MP Corona: 24 घंटे में 1760 नए पॉजिटिव, 4 की मौत, इंदौर-भोपाल में ज्यादा केस

19 फरवरी को इंदौर (Indore) में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी जी का कार्यक्रम व्यवस्थित और उत्साह से भरा हो। तैयारियाँ समय पर पूर्ण हों। कार्यक्रम की तैयारियों में कोई कमी नहीं रहे। यह राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम है, जिसका बेहतर प्रचार-प्रसार किया जाये। प्रधानमंत्री मोदी से हितग्राहियों का संवाद अच्छे ढंग से हो। कार्यक्रम के दौरान दिखाई जाने वाली वीडियो फिल्म भी गुणवत्ता से भरपूर हो। कार्यक्रम में प्लांट पर निर्मित फिल्म का प्रदर्शन भी किया जायेगा। इसमें मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अधिकारी वर्चुअली मौजूद रहे। प्रमुख सचिव एवं आयुक्त जनसम्पर्क  राघवेंद्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़े.. Teacher Recruitment 2022: यहां निकली है भर्तियां, 28 फरवरी लास्ट डेट, जानें नियम-पात्रता

सीएम शिवराज चौहान ने कहा कि 19 फरवरी को प्रधानमंत्री  मोदी इंदौर में 550 टन प्रतिदिन TPD क्षमता वाले गोवर्धन बायो-सीएनजी प्लांट का लोकार्पण करेंगे और भोपाल, इंदौर और देवास के स्वच्छता उद्यमियों से संवाद भी करेंगे। प्लांट से बायो CNG 18-17 TDP, जैविक खाद 100 – TPD का उत्पादन होगा।प्रदेश के 407 शहरों में कार्यक्रम के लाईव प्रसारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम को लगभग 1 करोड़ 21 लाख 20 हजार लोग देख सकेंगे। इंदौर नगर में 10 स्थानों पर 20000, प्रदेश के सभी 407 शहरों के प्रमुख स्थानों पर LED के माध्यम से एक लाख, बेवकास्ट के माध्यम से लाईव प्रसारण (Facebook, YouTube, Twitter) पर 20 लाख और सभी इलेक्ट्रानिक न्यूज चैनल पर 1 करोड़ लोग लाईव प्रसारण देख सकेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews