Bhopal News: कांग्रेस नेता ने चूल्हे पर बनाई रोटी, गैस की टंकी को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में आज पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Hike) और गैस के बढ़े दामों को लेकर अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला । यहां कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ नरेला विधानसभा क्षेत्र (Narela Assembly Constituency) में चूल्हा जलाकर ना सिर्फ रोटियां बनाई बल्कि चूल्हे के पास गैस के सिलेंडर (LPG Gas Cylinder को रखकर उस पर माला  भी पहना दी मानो गैस की टंकी की मौत हो चुकी है और फिर एक के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा फोटो पर माला चढ़ाकर श्रद्धाजंलि दी गई।

यह भी पढ़े.. Indian Railways 2021 : 7 जुलाई से MP समेत इन राज्यों से चलेंगी दर्जनों स्पेशन ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला का कहना है कि जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है, उस तरह से मध्यम वर्गीय और गरीब परिवार के लोगों को अपना घर परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।केन्द्र सरकार ने जो प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Gas Yojana के तहत गैस सिलेंडर दिए थे वह अब घर में अगरबत्ती लगाने के काम आ रहे हैं। ​महंगाई इतनी तेजी से बढ़ रही है कि लोग भीख मांगने की स्थिति में पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 4 दिन बाद फिर लगेगी झमाझम की झड़ी, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

बता दे कि यह पहला मौका नहीं है, जब मनोज शुक्ला ने इस तरह से महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया हो। इससे पहले भी मनोज शुक्ला एक दूल्हा और उसके परिवार को लेकर बैंक (Bank) पहुंचे थे, जहां पर दूल्हा और उसके परिवार ने शादी करने के लिए बैंक से लोन लेने का आवेदन दिया था वही मनोज शुक्ला पेट्रोल टैंक पर 1 लीटर पेट्रोल डलवाने वालों को 1 किलो प्याज फ्री में दे चुके हैं।इतना ही नहीं आगामी चुनावों  (Election 2021-22) को देखते हुए मनोज शुक्ला को भोपाल की नरेला सीट से कांग्रेस के दावेदार भी माना जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews