लापरवाही पड़ी मासूम पर भारी, गढ्ढे में डूबने से दस साल के बच्चे की मौत

लापरवाही पड़ी मासूम पर भारी, गढ्ढे में डूबने से दस साल के बच्चे की मौत

BHOPAL NEWS : भोपाल शहर के गोविंदपुरा थानाक्षेत्र के विश्वकर्मा नगर में रेलवे कोचिंग संस्थान के पास पानी के गढ्ढे में डूबने से दस साल के मासूम की मौत हो गई। घटना बीते गुरूवार की है। करीब एक घंटे बाद एम्स हास्पिटल की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिये मर्चुरी में रखवा दिया।

आयोग ने लिया मामलें में संज्ञान 

पुलिस ने बताया कि मृतक दीपक माझी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने विश्वकर्मा नगर में रहता था। बच्चों ने बताया कि वह एक गहरे गढ्ढे में मछली पकड़ने गया था, तभी उचानक उसी गढ्ढे में गिर गया। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, भोपाल से प्रकरण की जांच कराकर मृतक के वैध वारिसों को शासन की योजनानुसार मुआवजा राशि दिये जाने के संबंध में तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews