स्विमिंग पूल में डूबने से मासूम की मौत, कटनी कलेक्टर को नोटिस जारी

Notice-to-the-candidates-on-the-difference-in-expenditure-in-publicity

KATNI NEWS : कटनी शहर के एक निजी होटल के स्विमिंग पूल में सात साल के एक मासूम की डूबने से मौत हो गई। मृत बच्चे के परिजनों का कहना है कि बच्चा स्विमिंग पूल तक कैसे पहुंच गया, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। होटल में सुरक्षा व्यवस्था पर भी उन्होंने सवाल खड़े किये हैं, क्योंकि यहां दुर्घटना से बचने के लिये कोई व्यवस्था नहीं है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, कटनी से प्रकरण की जांच कराकर जनसुरक्षा के संबंध में की गई कार्यवाही के संबंध में तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

यह था मामला 

टीकमगढ़ निवासी अर्थव गुप्ता पिता रोहित गुप्ता उम्र 7 वर्ष टीकमगढ़ से कटनी अपनी नानी के यहां छुट्टी मनाने आया था और अपनी मां नीलू गुप्ता और मौसी अनामिका गुप्ता के साथ राघव रीजेंसी स्थित वाटरफॉल में नहाने गया था। परिजनों का कहना है कि काफी देर नहाने के बाद बच्चा वाटरफॉल में बने बड़े स्विमिंग पूल में कैसे पहुंच गया इसकी कोई जानकारी नहीं है और जब काफी देर बाद बाहर नहीं निकला तो परिजनों को आशंका हुई। उस दौरान सभी नहाने में व्यस्त थे तो पता ही नहीं चला। बाद में जब उसे पानी के ऊपर उतरते देखा गया तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद जिला अस्पताल में चीख पुकार गूंज उठी। वही यह भी पता चला है कि यह वाटरफॉल बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा है जिस मामले पर भी एनकेजे थाना की पुलिस जांच कर रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews