सांची में बनेगा अंतराष्ट्रीय बौद्ध संग्रहालय, कोलंबो से शुरू होगी सीधी विमान सेवा

सांची में बनेगा अंतराष्ट्रीय बौद्ध संग्रहालय, कोलंबो से शुरू होगी सीधी विमान सेवा

भोपाल। प्रदेश के प्रसिद्ध बौद्ध धर्मस्थली सांची को कमलनाथ सरकार टूरिस्ट हब बनाने की तैयारी में है। इसके लिए सांची में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बौद्ध संग्रहालय, अध्ययन एवं प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने श्रीलंका में सीता माता का भव्य मंदिर बनाने की तैयारी भी तेज कर दी हैं। इसकी कार्ययोजना भी जल्द बनाने के निर्देश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की। बैठक में अंतरराष्ट्रीय महाबोधि सोसायटी के अध्यक्ष बनागला उपतिसा भी शामिल थे।

अंतराष्ट्रीय महाबोधि सोसायटी के अध्यक्ष और सीएम कमलनाथ के बीच हुई मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि सांची जो कि बौद्ध समाज का धर्म स्थल है, वहां मुख्यमंत्री कमलनाथ अंतराष्ट्रीय बोद्ध संग्रहालय बनाने की बात कही है। इसके अलावा सांची में बौद्ध केंद्र और प्रशिक्षण केंद्र भी बनेगा। श्रीलंका में सीता मैया का मंदिर बनाए जाने पर मंत्री शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों मैंने श्रीलंका का दौरा किया था। इस दौरान सीता मंदिर के निर्माण के संबंध में वहां की सरकार से चर्चा की थी। उन्होंने सीएम के साथ बैठक में इसकी भी जानकारी दी। जहां सीता मैया ने अग्नि परीक्षा दी थी, उसी स्थान पर श्रीलंका में उनका भव्य मंदिर बनेगा। जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि श्रीलंका के पर्यटकों को मप्र की ओर आकर्षित करने के लिए कोलम्बो से भोपाल के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की जाएंगी जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वायु सेवाएं उपलब्ध हों तो श्रीलंका के सहित अन्य बौद्ध धर्म को मानने वाले विभिन्न देशों में रह रहे श्रद्धालुओं को सांची आने में सुविधा होगी। इसी तरह मध्यप्रदेश के लोगों को भी सीता मंदिर के दर्शन करने में आसानी होगी।

सागर में भाजपा के प्रदर्शन को बताया दुखद
सागर में दलित युवक धनप्रसाद को जलाए जाने और उसकी मौत के मामले में भाजपा द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बड़ी दुखद घटना बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सलाह देते हुए कहा कि मरने वाले पर राजनीति करने की बजाय भाजपा को जो जिंदा मामले है उन पर राजनीति करनी चाहिए। एयर इंडिया के बेचने पर मंत्री पीसी शर्मा ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार जनता की प्रॉपर्टी बेचने पर उतारू है। कांग्रेस इसका विरोध करेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews