International Women’s Day:महिलाओं के नाम CM कमल नाथ का ये संदेश

International Women’s Day:महिलाओं के नाम CM कमल नाथ का ये संदेश

भोपाल।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day)के मौके पर मुख्यमंत्री कमलनाथ(Cheif minister kamalnath) ने प्रदेश की महिलाओं(womens) को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को गरिमापूर्ण तरीके से अपने अधिकारों का उपयोग करने के लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण करना सरकार और समाज की साझा जिम्मेदारी है। महिलाओं ने अपनी प्रतिभा से सिद्ध कर दिया है कि वे हर प्रकार की चुनौतियों का सामना कर सकती हैं। उन्होंने प्रदेश के विकास में योगदान दे रही सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना आगे बढ़ना मुश्किल है। वे समाज का आधार स्तंभ है।

वही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान(shivraj singh chouhan) ने भी महिलाओं को बधाई दी है। शिवराज ने ट्वीट (tweet)कर लिखा है कि हमारी संस्कृति में बेटियों का विवाह सबसे बड़ा पुण्य का कार्य माना जाता है। मैंने बेटियों के लिए विवाह योजना बनाई थी,जिससे गरीब परिवारों की हज़ारों बेटियां विदा हुईं। आपसे भी अनुरोध है कि असमर्थ परिवारों की बेटियों का कन्यादान कर पुण्य के भागीदार बनिए। बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में लाडली लक्ष्मी योजना के माध्यम से छोटा-सा योगदान करने का सौभाग्य मिला, यह मेरे लिए बड़े संतोष की बात है। ऐसी योजनाओं के सुखद परिणाम से मुझे आत्मिक सुख मिला। बेटियां साक्षर बनें, सशक्त बनें, यही कामना! इसी के साथ शिवराज ने एक कविता भी ट्वीट की है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन(Salute to women power on International Women’s Day)

नारी ही हर्ष है
नारी ही उत्कर्ष है

नारी है तो विश्व है
नारी से भविष्य है

नारी है तो सब रिश्ते हैं
खुशियां अपने हिस्से हैं

जीवन के अंधियारों में इनसे ही उजियारा है,
यही जीवन के उफनते समंदर में मजबूत सहारा हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews