मध्य प्रदेश में रोजगार को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव देश विदेश के निवेशकों को आमंत्रित कर रहे हैं, पिछले कई महीनों से वे इन्वेस्टर मीट के माध्यम से निवेशकों से वन टू वन चर्चा कर रहे हैं और देश के दिल में बसे ह्रदय प्रदेश मध्य प्रदेश में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधन की जानकारियों दे रह हैं, इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 5 अक्टूबर रविवार को असम के दौरे पर रहेंगे।
मध्य प्रदेश में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधन, खनिज संपदा, अनुकूल जलवायु वातावरण, पूरे भारत में कनेक्टिविटी और उद्योग फ्रेंडली नीतियों के माध्यम से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश की ब्रांडिंग कर रहे हैं, अभी तक हुए इन्वेस्टर कॉन्क्लेव, इन्वेस्टर मीट में कई लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव सरकार को मिले हैं जिसमें से कई प्रस्तावों के धरातल पर आने की तैयारी शुरू हो गई है और कई बहुत जल्दी मध्य प्रदेश की धरती पर आएंगे
पूर्वोत्तर राज्यों के निवेशकों से वन टू वन चर्चा करेंगे डॉ मोहन यादव
पिछले दिनों मुख्यमंत्री कई देशों की यात्रा कर लौटे, उन्होंने कई राज्यों का दौरा पर निवेशकों से वन टू वन चर्चा की इसी क्रम में अब वे कल 5 अक्टूबर रविवार को असम के दौरे पर रहेंगे, वे राजधानी गुवाहटी में पूर्वोत्तर राज्यों के निवेशकों से वन टू वन चर्चा करेंगे विशेष बात ये हैं कि इस दौरान भूटान के प्रतिनिधियों से वे वन टू वन चर्चा करेंगे। सेशन को रॉयल भूटान काउन्सलेट के काउंसिल जनरल जिग्मे थिनायल नामग्याल भी संबोधित करेंगे।
प्रमुख सेक्टर और उद्योग-अनुकूल नीतियों की जानकारी देंगे सीएम
तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मध्य प्रदेश के निवेश के प्रमुख सेक्टर और उद्योग-अनुकूल नीतियों की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री की संकल्पबद्धता और राज्य की मजबूत नीतियां निवेशकों को भरोसा देती हैं कि उनके व्यवसाय के लिए प्रदेश में हर तरह के संसाधन और अवसर उपलब्ध हैं। यह अवसर पूर्वोत्तर और मध्य प्रदेश के उद्योगों के लिए साझी संभावनाओं का नया मार्ग खोलेगा।
विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा और बाजार तक आसान पहुंच
राज्य शासन का कहना है कि मध्य प्रदेश की केन्द्रीय भौगोलिक स्थिति, विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा और बाजार तक आसान पहुंच इसे निवेशकों के लिए सर्वाधिक अनुकूल और एक अनूठा केंद्र बनाती है। मध्य प्रदेश ने उद्योग-अनुकूल नीतियां और क्लस्टर आधारित विकास मॉडल तैयार किए हैं, जिससे निवेशक अपनी नए उद्योग की योजना को तेजी से क्रियान्वित कर सकते हैं। राज्य के एग्रो और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में निवेशकों को कृषि उत्पादन और प्रोसेसिंग क्षमताओं का लाभ मिलता है।
MP में निवेश के लिए बहुआयामी विकल्प उपलब्ध
इन विशेषताओं के अलावा टेक्सटाइल्स और अपैरल सेक्टर राज्य की परंपरागत और आधुनिक क्षमता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है, जिससे निर्यात और रोजगार दोनों में वृद्धि संभव होती है। फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में मध्य प्रदेश की ताकत निवेशकों को कच्चे माल, अनुसंधान एवं विकास और उत्पादन के अवसर प्रदान करती है। सीमेंट, मिनरल्स और इंजीनियरिंग, पेट्रोकेमिकल्स और केमिकल्स, टूरिज्म और वेलनेस, रिन्यूएबल एनर्जी और एनर्जी इक्विपमेंट तथा प्लास्टिक्स और पॉलिमर्स जैसे सेक्टर राज्य को निवेश के लिए बहुआयामी विकल्प प्रदान करते हैं।
मध्य प्रदेश पूर्वोत्तर के उद्योगपतियों के लिए निवेश का आदर्श स्थल
मुख्यमंत्री डॉ यादव की पहल से इन क्षेत्र में निवेश केवल व्यवसाय ही नहीं बल्कि आर्थिक विकास और स्थायी अवसरों का रास्ता बन रहा है। मध्य प्रदेश पूर्वोत्तर के उद्योगपतियों के लिए निवेश का आदर्श स्थल है। असम और अन्य राज्यों में फैले फार्मा हब, सीमेंट यूनिट्स, टी-रिसर्च और प्लांटेशन, लॉजिस्टिक केंद्र और पेट्रोकेमिकल्स जैसी सुविधाओं के साथ मध्य प्रदेश निवेशकों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक और भरोसेमंद वातावरण प्रदान करता है।
असम के गुवाहाटी में लिखा जाएगा मध्यप्रदेश में निवेश का नया अध्याय…
मध्यप्रदेश तथा पूर्वोत्तर भारत के बीच परस्पर सहयोग एवं साझेदारी को अभूतपूर्व विस्तार मिलने जा रहा है।
🗓️ 5अक्टूबर, 2025
📍असम pic.twitter.com/SzGbniVFFG— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 4, 2025





