विधायक की बेटी के प्रसव मामले में लापरवाही को लेकर जांच शुरू

विधायक की बेटी के प्रसव मामले में लापरवाही को लेकर जांच शुरू

भोपाल/श्योपुर। श्योपुर जिले के भाजपा विधायक की बेटी के प्रसव को लेकर जिला अस्पताल की लापरवाही के मामले में जांच शुरू कर दी गई है।  जांच के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी रुपेश उपाध्याय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी, जो आज अस्पताल पहुंचकर सिविल सर्जन आर वी गोयल से इस संबंध में बातचीत की। श्री उपाध्याय का कहना है कि इस मामले में अन्य चिकित्सकों एवं अस्पताल स्टाफ के कथन लिए जा रहे हैं, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिले के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सीताराम आदिवासी की पुत्री को प्रसव पीड़ा होने पर कल जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन जिला अस्पताल में अव्यवस्था के चलते उनकी पुत्री को निजी अस्पताल ले जाना पड़ा था।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews