Nepotism पर IPS का पोस्ट वायरल, कहा- ‘भाई-भतीजावाद हर दौर में रहा योग्यतावाद का दुश्मन’

Nepotism पर IPS का पोस्ट वायरल, कहा- ‘भाई-भतीजावाद हर दौर में रहा योग्यतावाद का दुश्मन’

भोपाल| फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह (Sushant Singh Rajput) की खुदकुशी के बाद बॉलीवुड में भाई भतीजावाद (नेपोटिज्म ) को लेकर जमकर बहस छिड़ी हुई है| अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कहा था कि बॉलीवुड में जमकर भाई-भतीजावाद है। इसी वजह से तनाव में आकर सुशांत ने खुदकुशी की है। इसके बाद से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों ने ‘नेपोटिज्म’ नाम की मुहिम छेड़ दी है। इस बीच मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमित सिंह (IPS Amit Singh) ने भी Nepotism को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट किया है, जो वायरल हो रहा है|

आईपीएस अमित सिंह ने फेसबुक पर कंगना की बात का समर्थन करते हुए लिखा है कि नेपोटिज्म यानि भाई-भतीजावाद हर दौर में योग्यतावाद का दुश्मन रहा है। कोई भी क्षेत्र इससे अछूता नहीं रहा है। इसने बहुत सी योग्यताओं को असमय ही निगल लिया है। यह हमारा दायित्व बनता है कि हम योग्यतावाद का लोकतांत्रिक समर्थन करें।

आईपीएस की इस पोस्ट के बाद लोगों द्वारा उनकी बात का समर्थन किया गया है| उनकी इस पोस्ट पर कमेंट और लाइक किए हैं। आईपीएस अमित सिंह का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल है। मित सिंह ने एक स्थानीय अखबार से बात करते हुए कहा है कि उन्होंने अपने पोस्ट में जो कुछ भी लिखा है कि वह सुशांत सिंह के संदर्भ में ही है। अगर पुलिस जांच में यह बात साबित होती है कि सुशांत सिंह राजपूत ने नेपोटिस्म की वजह से खुदकुशी की है तो यह बहुत ही दुखद होगा।

2009 बैच के आईपीएस अफसर अमित सिंह सोशल मीडिया के जरिये अपनी बात रखते रहे हैं| हाल ही में उन्होंने कोरोना योद्धाओं के लिए कविता का पाठ करते हुए वीडियो शेयर किया था| वर्तमान में वे पुलिस मुख्यालय में एआईजी प्रशासन के तौर पर तैनात हैं। इसके पहले अमित जबलपुर के एसपी रह चुके हैं|

https://www.facebook.com/pragya.amitips/posts/3837085723033000

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews