विधायक की भाषा अमर्यादित, अभद्र, अशोभनीय, SDOP आयुष जाखड़ के समर्थन में IPS Association मैदान में, की कार्यवाही की मांग

एसोसिएशन ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने आचरण और भाषा की संयमित और मर्यादित रखें , विधायक प्रीतम लोधी की अमर्यादित भाषा स्वीकार्य नहीं है।
Dr. Ayush Jakhar BJP MLA Pritam Lodhi IPS Association letter

Dr. Ayush Jakhar BJP MLA Pritam Lodhi IPS Association letter

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी द्वारा SDOP करेरा IPS डॉ आयुष जाखड़ के लिए की गई अभद्र टिप्पणियों और धमकी भरे वीडियो का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, अब इस मामले में आईपीएस एसोसिएशन भी मैदान में आ गई है, एसोसियेशन ने विधायक प्रीतम लोधी की भाषा की ना सिर्फ निंदा की है बल्कि उसे अमर्यादित, अशोभनीय, अभद्र और गरिमा के विपरीत बताया है, एसोसिएशन ने इस मामले में शासन कार्यवाही की मांग की है।

करेरा विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिनों भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश द्वारा पांच लोगों को अपनी थार से कुचलने के बाद शुरू हुए पुलिसिया एक्शन के बाद भाजपा विधायक के वायरल वीडियो ने मामले को अलग ही रंग दे दिया है, विधायक ने खुले शब्दों में आइपीएस डॉ जाखड को चुनौती दे दी, उनके लिए ” औकात में रहो..”जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, विधायक के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और राष्ट्रीय मीडिया तक चर्चा में हैं।

हालाँकि इस मामले का दिलचस्ब पहलु ये भी है कि अपने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात विधायक ने ही पुलिस से की थी, विधायक प्रीतम लोधी के मुताबिक उन्होंने करेरा एसडीओपी के बुलावे पर थार गाड़ी और बेटे को थाने भेजा था, लेकिन उनका आरोप है कि एसडीओपी ने दिनेश को चेतावनी दी कि करेरा में दिख मत जाना… इसके बाद उन्हें गुस्सा आ गया और उनके बोल बिगड़ गए  फिर ये उन्होंने भी आईपीएस को चेतावनी दे दी और इतना तक कह दिया कि मेरा पुराना इतिहास पता कर लेना।

IPS एसोसिएशन SDOP डॉ जाखड़ के समर्थन में 

इस घट्नाक्रम को हुए कई दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक कोई संगठन स्तर पर कोई एक्शन नहीं हुआ मगर अब इस मामले में आईपीएस एसोसियेशन मध्य प्रदेश मैदान में आ गई है, एसोसिएशन अध्यक्ष चंचल शेखर ने एक पत्र जारी करते हुए भाजपा विधायक की अभद्र भाषा की कड़े शब्दों में निंदा की है, उन्होंने एसडीओपी डॉ आयुष जाखड़ के लिए प्रयोग की गई भाषा को निंदनीय, अशोभनीय , निंदनीय बताया है।

विधायक पर कार्यवाही की मांग

वरिष्ठ IPS चंचल शेखर ने कहा कि ये एक बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण संयोग है कि सिविल सर्विसेस डे के दिन है एक सिविल सेवा के अधिकारी के साथ किये गए अभद्र व्यवहार के लिए ये पत्र ( प्रेस नोट) जारी करना पड़ रहा है। उन्होंने एक आइपीएस के लिए की गई अपमानजनक टिप्पणियों और धमकियों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए विधायक के आचरण को जन प्रतिनिधि के पद की गरिमा के विपरीत बताया, एसोसिएशन ने स्पष्ट कहा है कि विधायक का ये व्यवहार और भाषा स्वीकार नहीं है, संगठन ने इसपर कार्यवाही की मांग की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews