आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, गृह विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण

IPS purushottam-sharma

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| पत्नी से मारपीट मामले में मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा (Purshottam Sharma) की मुश्किलें बढ़ गई हैं| वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया है| वहीं राज्य सरकार ने वायरल वीडियो का पर संज्ञान लेते हुए पुरुषोत्तम शर्मा को नोटिस भी जारी किया है। उनसे घरेलू हिंसा और अनैतिक आचरण पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। गृह विभाग द्वारा पत्र जारी कर उनसे कहा गया है कि क्यों न उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए| अगर मंगलवार शाम 5.30 तक उन्होंने अपना जवाब नहीं पेश किया तो अधिकारी के खिलाफ एकतरफा करवाई की जा सकती है|

वरिष्ठ आईपीएस शर्मा (IPS Purushottam Sharma) पर पत्नी को पीटने का आरोप है| पत्नी को पीटते हुए पुरुषोत्तम शर्मा का वीडियो वायरल हुआ था| यह वीडियो उन्ही के बेटे ने बनाया ओर गृहमंत्री और DGP को वीडियो भेजकर शिकायत की थी| वायरल हुए एक वीडियो में आइपीएस पुरुषोत्तम शर्मा अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं, वहीं एक अन्य वीडियो सामने आया है जिसमे आइपीएस अधिकारी एक महिला के घर में बैठे हैं और उनकी पत्नी वहां पहुंच जाती है। इसके बाद अधिकारी वहां से चले जाते हैं| घटना के बाद आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा को पद से हटा दिया गया है। उनका लोक अभियोजन संचालनालय से डीजी गृह विभाग मंत्रालय में ट्रांसफर कर दिया गया।

इधर, मामला राज्य महिला आयोग पहुंच गया है। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा है कि जिस तरह से वीडियो में डीजी अपनी पत्नी को पीटते नजर आ रहे हैं, वह बेहद आपत्तिजनक है। शोभा ओझा ने कहा कि हम डीजी को नोटिस जारी करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews