IPS Transfer : मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 2 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी, देखें लिस्ट

ips transfer

MP IPS Transfer 2024 : मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। दो आईपीएस अधिकारियों को नई जिमीदारी सौंपी गई है। इस संबंध में 6 फरवरी मंगलवार को राज्य सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। जबलपुर जोन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर कार्यरत उमेश जोगा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) ग्वालियर पद पर नियुक्त किया गया है।

अरविन्द कुमार सक्सेना बने पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल

अरविन्द कुमार सक्सेना को पुलिस महानिरीक्षक अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) ग्वालियर से पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पद पर तैनात किया गया है।

transfer

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews