IPS Transfer : मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, फिर हुए IPS अधिकारियों के तबादले

mp transfer 2023

MP IPS Transfer : मध्य प्रदेश में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। चुनावी साल में तबादलों का दौर जारी है और इसी कड़ी में 7 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसे लेकर गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

जानिए किसे कहां भेजा

गृह विभाग के आदेश के मुताबिक निमिष अग्रवाल पुलिस उपायुक्त (अपराध) नगरीय पुलिस जिला इंदौर की पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर के पद पर की गई पदस्थापना को निरस्त करते हुए यथावत पूर्व पद पर रखा गया है। भिंड पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान को मुरैना का एसपी बनाया गया है। सूरज कुमार वर्मा, पुलिस उपायुक्त (जोन 2) नगरीय पुलिस जिला इंदौर को सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल इंदौर भेजा गया है। यांगजेन डोलकर भुटिया को सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल इंदौर से पुलिस अधीक्ष पीटीसी इंदौर एवं सेनानी आरएपीटीसी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आशुतोष बागरी, सहायक पुलिस उपमहानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को सेनानी 17वीं वाहिनी विसबल भिंड भेजा गया है। अभिषेक आनंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन को पुलिस उपायुक्त (जोन 2) नगरीय पुलिस जिला इंदौर में भेजा गया है वहीं मनोज खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन को भिंड का एसपी बनाया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews