IPS Transfers and Postings : राज्य सरकार में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, संजय झा होंगे विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण

ips

MP IPS Transfer : मध्य प्रदेश में इस समय तबादलों का दौर जारी है। राज्य शासन द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा की द्रष्टि से अधिकारियों के तबादले किया जा रहे हैं। IAS, IPS, IFS सहित राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश रोज जारी किया जा रहे हैं।

आज सोमवार 1 जनवरी 2024 को गृह विभाग ने 1989 बैच के IPS अधिकारी संजय झा का तबादला आदेश जारी किया है, संजय झा को विशेष पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल से विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। वहीं 1992 बैच के IPS अधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस टी एफ पुलिस मुख्यालय भोपाल नियुक्त किया गया है।

यहाँ देखें सूची

transfer

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews