MP Breaking News

IRCTC : एक ही पैकेज में महाकाल-खाटू श्याम व राजस्थान के प्रमुख स्थल घूमने का मौका, देखें रूट और पूरा शेड्यूल

IRCTC का डिवाइन राजस्थान विद उज्जैन यात्रा विशेष पैकेज, 21 अक्टूबर से शुरू होगी 12 दिन की धार्मिक यात्रा, राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिरों, ऐतिहासिक किलों और सांस्कृतिक धरोहर का कर सकेंगे दीदार, महाकाल-ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन का भी मिलेगा लाभ ,
Bharat Gaurav Train

अगर आप राजस्थान के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के साथ उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के तहत एक नया टूर पैकेज लेकर लाया है।

इसका नाम ‘दिव्य राजस्थान संग खाटू श्याम जी एवं उज्जैन यात्रा’ (Divine Rajasthan with Khatu Shyam Ji and Ujjain Yatra) है। इस पैकेज का कोड WZBG75 है। यह यात्रा 11 रात और 12 दिन की होगी। यह स्पेशल ट्रेन सोलापुर से रवाना होगी।

यह विशेष ट्रेन उदयपुर, नाथद्वारा, पुष्कर, जोधपुर, जयपुर, खाटू श्याम जी और उज्जैन (महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर) ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी। यात्री सोलापुर के अलावा कुर्डुवाड़ी, दौंड, पुणे, लोणावला, कल्याण, वसई रोड, सूरत, वडोदरा और रतलाम जैसे स्टेशनों से भी बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग कर सकेंगे।

यात्रा में किन-किन जगहों के होंगे दर्शन?

  • उदयपुर: सिटी पैलेस, जगदीश मंदिर, नाथद्वारा मंदिर और स्टैच्यू ऑफ़ बिलीफ़
  • अजमेर: पुष्कर ब्रह्मा मंदिर, पुष्कर झील, अजमेर दरगाह
  • जोधपुर: मेहरानगढ़ किला और उम्मेद भवन पैलेस
  • जयपुर: सिटी पैलेस, हवा महल और बिड़ला मंदिर
  • रिंगस: श्री खाटू श्याम जी मंदिर
  • उज्जैन: महालकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर।

कितना लगेगा किराया

यात्रियों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी ने इस पर्यटक ट्रेन के पैकेज को तीन श्रेणियों में विभाजित किया है, जिसमें स्लीपर क्लास (इकोनॉमी) का किराया 19,900 रुपये, थर्ड एसी (स्टैंडर्ड) का किराया 31,920 रुपये और सेकंड एसी (कंफर्ट) का किराया 41,840 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। 5 से 11 वर्ष तक के बच्चों के लिए अलग रियायती किराया निर्धारित किया गया है। इसके अलावा विशेष किराया श्रेणी में सीमित संख्या में लोअर बर्थ की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

इस पूरे टूर पैकेज में यात्रियों के लिए बेहद खास इंतजाम किए गए हैं। पैकेज के अंतर्गत ट्रेन टिकट के साथ-साथ शाकाहारी भोजन, होटल में ठहरने की व्यवस्था, स्थानीय दर्शनीय स्थलों तक बस से आने-जाने की सुविधा, ट्रैवल इंश्योरेंस, ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था और सभी लागू टैक्स शामिल हैं।

इकोनॉमी श्रेणी के यात्रियों को नॉन-एसी स्लीपर कोच और नॉन-एसी होटल में ठहराया जाएगा। वहीं थर्ड एसी और सेकंड एसी श्रेणी के यात्रियों के लिए एसी बजट होटल की व्यवस्था रहेगी। 2AC श्रेणी के यात्रियों को स्थानीय भ्रमण के लिए एसी बस उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि अन्य श्रेणियों के यात्रियों को नॉन-एसी वाहनों से दर्शनीय स्थलों तक ले जाया जाएगा। इच्छुक श्रद्धालु आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत केंद्रों के माध्यम से अपनी सीट बुक कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
IRCTC : एक ही पैकेज में महाकाल-खाटू श्याम व राजस्थान के प्रमुख स्थल घूमने का मौका, देखें रूट और पूरा शेड्यूल - MP Breaking News