कृषि यंत्रों की सप्लाई में अनियमितता, प्रभारी सहायक संचालक निलंबित

MP news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| एकीकृत बागवानी विकास योजना के यंत्रीकरण घटक में वर्ष 2019-20 में डिंडोरी जिले में अनियमितता पाए जाने पर डिंडोरी जिले के प्रभारी सहायक संचालक उद्यान एस. के. लोध को निलंबित कर दिया गया है ।

आयुक्त उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी पुष्कर सिंह ने संयुक्त संचालक उद्यानिकी रीवा की अध्यक्षता में गठित जांच दल के प्रतिवेदन के आधार पर निलंबन आदेश जारी किये है। जांच दल ने जांच में पाया कि डिंडोरी जिले में कृषकों को निर्धारित कीमत से कम कीमत और कम गुणवत्ता के कृषि यंत्रों का प्रदाय किया गया। इसके अतिरिक्त यंत्रों के प्रदाय में अन्य अनियमितताएँ भी जांच में पाई गई ।

निलंबित प्रभारी सहायक संचालक उद्यान जिला डिंडोरी मूल पद वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी का निलंबन अवधि में मुख्यालय उप संचालक उद्यान होशंगाबाद रहेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews