ISC Result: प्रमुख सचिव की बेटी आर्या प्रदेश में सेकंड, हार्डवर्क से मिली सक्सेस

ISC Result: प्रमुख सचिव की बेटी आर्या प्रदेश में सेकंड, हार्डवर्क से मिली सक्सेस

भोपाल| CISCE (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) ने शुक्रवार को आईसीएसई और आईएससी की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं| शहर के मेधावी छात्र-छात्राओं ने बेहतर अंक पाकर अपनी जगह टॉप लिस्ट में बनाई । 12वीं में बिल्लाबोंग इंटरनेशनल स्कूल की काशवी चतुर्वेदी ने स्टेट और सिटी में ह्यूमेनिटीज सब्जेक्ट में 98. 5 % के साथ टॉप किया। वहीं मप्र के प्रमुख सचिव उद्योग संजय शुक्ला की बेटी आर्या शुक्ला ने ह्यूमेनिटीज सब्जेक्ट में 98.25% के साथ स्टेट में सेकंड रैंक हासिल की है।

आर्या इस उपलब्धि से खुश हैं| इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है| आर्या ने कहा कि वो एग्जाम के दौरान 3 से 4 घंटे पढ़ाई करती थी| मेरे लिए सभी सब्जेक्ट एक जैसे ही है, इसलिए कोई दिक्कत नहीं हुई| मेरे लिए सभी सब्जेक्ट बराबरी से इंपॉर्टेंट है, ऐसा इसलिए भी होता है कि आप हर सब्जेक्ट में कितना हार्ड वर्क करते हो और जब हार्ड वर्क करते हैं तो सफलता जरूर मिलती है| एग्जाम के टाइम में सोशल मीडिया पर भी एक्टिव थी|

आर्या को 12th एग्जाम में मिले इतने मार्क्स
Pol Sc – 100 / 100,
Psycho – 99/100,
History – 99/100,
English- 95/100
Avg is 98.25 percent

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews